मनरेगा के तहत कोलेबिरा में हुए कार्यों का इंटक नेता ने किया निरीक्षण लगाया भ्रष्टाचार के आरोप

कोलेबिरा: प्रखंड के अंतर्गत ऐडेगा, टुटिकेल जैसे अन्य पंचायतों में मनरेगा के तहत करोड़ो रुपयों की घोटाले की शिकायत मिलने के बाद कांग्रेस इंटक नेता दिलीप तिर्की, युथ कांग्रेस के वारिस रजा, इस्माइल केरकेट्टा, अमृत चिराग तिर्की, अंकित मिंज, कुलदीप मिंज  ने क्षेत्र जाकर मनरेगा से निर्मित कई पुलिया का निरीक्षण किया। जिसमे भरपूर अनियमितता की गई है। पीसीसी कार्य को बिना सोलिंग के मिट्टी पर ही ढलाई की गई है उन्होंने पुलिया निर्माण में 60 से 80 हजार के लागत से बना है। जबकि सभी पुलिया की प्राक्कलित राशि…

Read More

कृषि विभाग द्वारा किया गया जिला स्तरीय खरीफ सह मिलेट्स कार्यशाला 2023 का आयोजन 

सिमडेगा:जिला कृषि कार्यालय सिमडेगा के सभागार में  शनिवार को जिला स्तरीय खरीफ सह मिलेट्स कर्मशाला 2023 का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन जीप उपाध्यक्ष सोनी पैकरा, विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि समी आलम एवं जिला कृषि पदाधिकारी मुनेन्द्र दास ,जीप सदस्य जोसीमा खाखा, जीप सदस्य प्रेमा बाड़ा, जीप सदस्य शांति बाला केरकेटा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।शमी आल द्वारा किसानो को संबोधित करते हुए बताया गया की जिले के किसान धान की खेती तो करते ही है साथ में मडुवा की खेती भी करे क्योंकि…

Read More

कृषि मंत्री से मिले सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा व कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी, किसानों के हित मे रखी कई मांग

सिमडेगा;सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा व कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से मुलाकात की। साथ ही जिले के किसानों के हित मे कई मांग रखी। दोनों विधायको ने कहा कि सिमडेगा जिला कृषि पर आधारित जिला है और यहाँ के लोग कृषि पर ही निर्भर रहते हैं। विधायको ने कहा कि जिले में किसान काफी गरीब हैं। उनके पास खेती करने के लिए भी पैसे नहीं है। इस कारण बहुत से किसान ट्रैक्टर से खेतों की जोताई नहीं कर पा रहे हैं। दोनों विधायकों ने कहा कि हल…

Read More

झारखंड संविधान जगार जतरा पहुंची सिमडेगा, कहा- जन-जन तक पहुंचाया जाएगा सविधान की जानकारी

सिमडेगा:झारखंड संविधान जगार जतरा शुक्रवार को सिमडेगा पहुंची। जहां परिसदन में उन्होंने प्रेस वार्ता का आयोजन किया इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व टीएससी मेंबर रतन तिर्की, प्रभाकर तिर्की बलराम महतो, एवं अन्य उपस्थित रहे जहां पर जानकारी देते हुए बलराम महतो ने कहा कि देश आजाद हुए 75 साल पूरे हुए जहां पर हमने आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में सभी लोगों ने इसका उत्सव मनाया ।उसी प्रकार देश का संविधान अब 75 साल पूरे होने वाले हैं जिसे पूरे देश में उत्सव के रूप में मनाया…

Read More

जिला कृषि कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उपायुक्त ने बांटे खरीफ फसल की बीज

सिमडेगा:- कृषि एवं सहकारिता विभाग सिमडेगा द्वारा संयुक्त रूप से बिरसा फसल उत्पादन, विनिमय, वितरण एवं बीजोत्पादन की योजना अंतर्गत जिला के किसानों को खरीफ 2023 में लैम्पस के माध्यम से ऑनलाईन ब्लॉकचेन प्रणाली के द्वारा अनुदानित दर पर खरीफ बीज उपलब्ध कराने हेतु  जिला कृषि कार्यालय, सिमडेगा में बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर जिले में बीज वितरण कार्य प्रारम्भ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त सिमडेगा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तथा उपायुक्त द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित 05 किसानों को अनुदानित…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया पौधारोपण

सिमडेगा: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सोमवार को सिमडेगा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय प्रांगण में रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त अरुण वाटर सांगा सांसद प्रतिनिधि नवीन सिंह ,सिविल सर्जन डॉक्टर नवल कुमार डीएस डॉ राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जहां पर सभी लोगों ने बारी-बारी से पौधा रोपण करते हुए लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। विकास आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक…

Read More

झारखंड राज्य सहकारी बैंक की अध्यक्ष विभा सिंह पहुंची सिमडेगा,बैंकिंग सुविधाओ काे बढ़ाने पर दिया जाेर

सिमडेगा :झारखंड राज्य सहकारी बैंक की अध्यक्ष विभा सिंह रविवार को सिमडेगा दौरे पर आई। इस दौरान उन्होंने जिले में काे अपरेटिव बैंक की शाखाओं का निरीक्षण कर बैंकों द्वारा ग्राहकों को दी जा रही बैंकिंग सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैंक की शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को वश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सिमडेगा शाखा परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही बैंक और लैंप्स से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अध्यक्ष विभा सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि सहकारी बैंक के ग्राहकों को बेहतर…

Read More

बानो में किसानों के बीच किया गया उन्नत किस्म का बादाम बीज का बितरण

बानो: प्रखण्ड के चयनित किसानों के बीच उन्नत किस्म का बादाम बीज का वितरण किया गया ।बीटीएम सुनील समद ने बादाम की खेती के बारे में जानकारी देते हुए कहा बादाम की खेती से किसान अच्छी आमदनी कमा सकते हैं।बादाम की खेती के लिये खेतों की जुताई अच्छी तरह से कर ले ।बादाम की अच्छी हो इसके लिये। कोडाई आवश्यक है। बादाम की खेती के लिए बलुवाही मिट्टी उपयुक्त है।खरीफ फसल  में मूंगफली की फसल में खरपतवारों का प्रकोप अधिक होती है। दीमक के बचाव के लिये खड़ी फसल में…

Read More

नेहरू युवा केंद्र द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स फुड मेला का आयोजन

सिमडेगा:नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मिशन लाइफ, पर्यावरण के लिए जीवन शैली कार्यक्रम पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए मिशन लाइफ के प्रचार-प्रसार हेतु जिले भर में विभिन्न तरह के गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूक किया जा रहा है इसी के तहत अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष को ध्यान में रखते हुए सोमवार को बाजारटांड़ सिमडेगा में  एक दिवसीय मिलेट्स फुड मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  मुनेंद्र दास जिला कृषि पदाधिकारी सिमडेगा द्वारा स्वामी…

Read More

कोरोमियाँ पंचायत भवन में भारतीय रिजर्व बैंक के तहत वित्तीय साक्षरता का हुआ शिविर

ठेठईटांगर:-ठेठईटांगर प्रखंड के कोरोमियाँ पंचायत भवन में भारतीय रिजर्व बैंक के तहत वित्तीय साक्षरता को लेकर कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, जन धन खाते, अटल पेंशन योजना, मुद्रा ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री स्वनिधि, ऑनलाइन फोर्ड, डिजिटल बैंकिंग, म्यूच्यूअल फण्ड आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम में आये सभी लोगों को बीमा के महत्व पर जानकारी दिया गया एवं सभी को बीमा करवाने के लिए प्रेरित किया गया इसके साथ साथ बीमा…

Read More