बानो एवं बांकी पंचायत में आयोजित हुई हमारा संकल्प विकसित भारत योजना के तहत शिविर

बानो -प्रखण्ड के बानो व बांकी पंचायत में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बानो प्रखण्ड कार्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद बिरजो कंडुलना विधायक प्रतिनिधि शंकर सिंह ,बीडीओ नईमउद्दीन अंसारी, बानो मुखिया विश्वनाथ बड़ाईक आदि लोग उपस्थित थे। सभी अतिथियों को स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया, इस दौरान जिला परिषद सदस्य ने लोगों को बताया कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी एवं राज्य सरकार की जनहित योजनाओं का ग्रामीण अवश्य लाभ ले और उसी के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित…

Read More

पैदल ही रामरेखा लालपुर गांव पहुंचे विधायक भूषण बाड़ा, कहा दूर होंगी गांव की सभी समस्‍याएं

सिमडेगा:ग्रामीणों के आग्रह पर विधायक भूषण बाड़ा कैरबेड़ा पंचायत के रामरेखा लालपुर गांव पहुंचे। गांव तक वाहन नहीं जाने के कारण विधायक पैदल ही गांव पहुंचे थे। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में भुईयां जाति के लोग रहते हैं। उनके गांव में बुनियादी सुविधा की घारे कमी है। गांव में एक चापाकल तक नहीं लगा है। इस कारण पेयजल की गंभीर समस्‍या उत्‍पन्‍न होती है। गांव के लोग काफी गरीब है। रोजगार के कोई साधन भी नहीं है। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा एपीएल में डाल दिया गया…

Read More

विधायक भूषण बाड़ा ने  कार्तिक पूर्णिमा मेला से पूर्व रामरेखा धाम में दिया अतिथिशाला का तोहफा

सिमडेगा: विधायक भूषण बाड़ा ने रामरेखाधाम में लगने वाले वाले से पूर्व भक्तों को अतिथिशाला भवन का तोहफा दिया है। मंगलवार को विधायक मद से बने अतिथिशाला का विधायक भूषण बाड़ा ने विधिवत पूजा अर्चना कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। उदघाटन कार्यक्रम रामरेखाधाम के दोनों महंत की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मौके पर विधायक ने कहा कि उनका प्रयास है कि रामरेखाधाम को धार्मिक एवं पर्यटक स्थल के रूप में पहचान दिलाया जाय। इसी के तहत काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से बीरू से…

Read More

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की हुई बैठक

सिमडेगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा जिला समिति की आवश्यक बैठक मंगलवार को सिमडेगा परिषद सभागार में जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन सफीक खान द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 29 नवंबर को सिमडेगा के लचरागढ़ में आ रहे हैं जिसको लेकर चर्चा किया गया। मौके पर कहा गया कि झामुमो की ओर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलाने का…

Read More

14वें प्रधानाचार्य के रूप में लचरागढ़ शिशु मंदिर में राजेंद्र साहू ने संभाला पदभार

कोलेबिरा:मंगलवार को विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर लचरागढ़ के चौदहवें प्रधानाचार्य के रूप में राजेंद्र साहू ने कार्यभार संभाला।समिति के गणमान्य पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। प्राचार्य राजेंद्र साहू ने वंदना सभा को संबोधित किया।उन्होंने विद्यालय में गुणवत्ता युक्त शिक्षा और संस्कार देने की बात कही ।साथ ही 1 वर्ष के अंतराल में विवेकानन्द शिशु/ विद्या मंदिर लचरागढ़ को सिमडेगा जिले का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाने की बात कही। कार्यभार संभालने के साथ ही विद्यालय में दो नवीन छात्रों का नामांकन भी हुआ।  प्राचार्य के नेतृत्व में अभिभावक संपर्क भी प्रारंभ…

Read More

भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के बीच किया दूध एवं चाय का किया वितरण

सिमडेगा:  कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष षष्ठी में मनाये जाने वाले छठ पूजा महोत्सव के उपलक्ष्य में गरजा क्षेत्र के शंख नदी और पालामाड़ा संगम तट ह्रदय स्थली छठ घाट सिमडेगा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुर्व भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा, के अगुवाई में ,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य दीपनारायण दास, जिला परिषद सदस्य कृष्णा बड़ाईक, संजय गुप्ता, मनोहर प्रसाद, भाजपा युवा मोर्चा के सुभाष महतो,निलेश प्रसाद, भाजपा जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन जिला अध्यक्ष पिंकी प्रसाद, भाजपा महिला मोर्चा के शिखा अग्रवाल , युवा मोर्चा के कैलाश दास, समीर…

Read More

मानवता, प्रेम और न्याय के सदमार्ग पर चलकर ही जीवन को बनाया जा सकता है महान: विधायक भूषण बाड़ा

पाकरटांड़ :प्रखंड के सैनडीह महुआटोली के आनंदपुर मंडली में ख्रीस्त राजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मौके पर जुलूस निकाली गई।  इसके बाद फादर सिलबानुश केरकेट्टा, डीकन फादर सुरेश की अगुवाई में मिस्सा पूजा हुई। इसके बाद आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक भूषण बाड़ा भी अपनी धर्मपत्नी सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा के साथ शामिल हुए। साथ ही ख्रीस्त राजा पर्व की सभी को बधाई दी। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने राजा ख्रीस्त के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिस…

Read More

20 दिसंबर को शहर में आयोजित होगी क्रिसमस कार्निवल:दिलीप तिर्की

सिमडेगा: कांग्रेसी नेता दिलीप तिर्की की अध्य्क्षता में क्रिसमस कार्निवाल के लिए सिमडेगा परिसदन में बैठक हुई। जिसमे कमिटी के द्वारा निर्णय लिया गया है,कि  विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 दिसंबर 2023 का दिन कार्निवाल के लिए तय किया गया है। साथ ही इस वर्ष शोभायात्रा के लिए बच्चों द्वारा जीवंत चरनी निर्मित किया जाएगा जो कि मुख्य आकर्षक होगा। कमिटी के कई लोगों ने कार्यक्रम की अलग अलग जिम्मेदारी ली। दिलीप ने कहा कि इस बार पूर्व से अच्छी तैयारी कमिटी के द्वारा की जा रही…

Read More

जिलेवासियों को बेहतर चिकित्सीय लाभ दें सदर अस्पताल कर्मी: विधायक भूषण बाड़ा

विधायक भूषण बाड़ा ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था में सुधार करने का दिया निर्देश सिमडेगा:विधायक भूषण बाड़ा शानिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मौके पर विधायक ने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों के बेड तक जाकर अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही सभी मरीजों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की। वहीं ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को इलाजरत मरीजों का सेवा भाव के साथ बेहतर स्वास्थ्य लाभ देने का निर्देश दिया। विधायक ने अस्पताल परिसर…

Read More

भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी से प्रेरणा ले ,हक अधिकार के लिए रहे एकजुट:एनोस एक्का

जलडेगा:प्रखंड के ओड़गा उच्च विद्यालय मैदान प्रांगण में बिरसा मुंडा जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एनोस एक्का, झापा युवा जिलाध्यक्ष सन्देश एक्का,विशिष्ट अतिथि सुजान मुंडा  एवं थाना प्रभारी पंकज कुमार उपस्थित थे। इस दौरान आयोजन समिति के द्वारा आगंतुक अतिथियों को माला पहनकर स्वागत किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, इसके बाद विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। इसके बाद नृत्य…

Read More