भारत सूफी संतो की भूमि: मौलाना रमजानुल होदा, जश्‍न ख्वाजा गरीब नवाज कांफ्रेंस का आयोजन

सिमडेगा:बंगाल के मौलाना रमजानुल होदा ने कहा कि भारत सूफी संतो की भूमि है। और ख्वाजा गरीब नवाज अल्लाह के वली है। जो भी लोग उनके दर पर जाकर मुरादें मांगते है वे अल्लाह के फजल की बुनियाद पर उनकी मुरादे पूरी करते है। मौलाना होदा सोमवार की रात खैरनटोली स्थित मोजाहिद मुहल्‍ला में आयोजित जश्न ख्वाजा गरीब नवाज कांफ्रेंस में उपस्थित इस्लाम धर्मावलंबियो को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस्‍लाम आतंकवाद को पसंद नहीं करता है। उन्‍होने कहा कि पैगम्‍बर मुहम्‍मद ने आज से चौदह सौ वर्ष…

Read More

चालक की लापरवाही से किसी की जान चली गई तो किसी का टूट गया दोनो पैर

घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी किसी को जानकारी तक नहीं,गाड़ी मालिक ने रातों रात घटना पर डाला पर्दा जलडेगा:-बीते गुरुवार को 16 फरवरी को रात्रि लगभग 11 से 12 बजे के बीच जलडेगा थाना क्षेत्र के पतिअम्बा सराईटोली आम बगीचा के पास बारात से वापस लौटने के क्रम में सड़क दुर्घटना से एक महिला की मौत हो गई और एक महिला का दोनो पैर टूट गया है। घटना देर रात होने के कारण गाड़ी मालिक ने घटना को बड़ी सफाई से परदे में रख दिया था।…

Read More

सहायक अभियंता पर भड़के जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

जनप्रतिनिधियों का अपमान नहीं सहेगी भाजपा कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन- लक्ष्मण बड़ाईक कुरडेग- कुरडेग प्रखंड के मनरेगा के सहायक अभियंता शीतल एक्का के खिलाफ कार्रवाई हेतु कुरडेग प्रखंड के जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री के जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव एवं कुरडेग प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज साय के नेतृत्व में उपायुक्त के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंप सहायक अभियंता पर कार्रवाई की मांग की है।जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व चडरी मुंडा पंचायत समिति…

Read More

प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

कोलेबिरा : थाना क्षेत्र के कोलेबिरा थाना अंतर्गत बरवाडीह  टैसरा गांव में प्रतिबंधित पशु की हत्या करने के मामले में पुलिस प्रशासन के द्वारा संबंधित विषय पर कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर कोलेबिरा पुलिस के द्वारा जेल भेज दिया गया। सभी लोग बरवाडीह के टैसरा गांव के हैं।मामला बीते रात की है जहाँ शादी समारोह के लिए प्रतिबंधित गौवंशी की हत्या की गई। गिरफ्तार लोगों में विजय तोपनो प्रकाश कांडूलना, गुलशन कांडुलना, नुवाश कांडूलना, अभीराम टोपनो, सुखलाल, सिपिरियन डांग, सुखलाल विकाश नायक और ज्ञान रंजन एक्का हैं।…

Read More

सड़क सुरक्षा को लेकर कुरडेग पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली जागरूकता रैली 

कुरडेग : सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सोमवार को प्लस 2 के छात्र छात्राओं ने कुरडेग में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान प्र०वि० पदा० ज्ञानमणि एक्का , थाना प्रभारी मुन्ना रमानी , एसआई रमेश कुमार ने बच्चों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया और साथ ही दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट प्रयोग करने और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिये के लिये भी प्रेरित किया। इस दौरान बिना नम्बर प्लेट वाहन नही चलाने सहित अन्य नियमों के तहत…

Read More

विधायक भूषण बाड़ा ने कांग्रेस प्रत्यासी रामगढ़ उपचुनाव में बजरंग महतो के पक्ष में मांगा वोट

सिमडेगा :-विधायक भूषण बाड़ा सोमवार को अपनी टीम के साथ रामगढ़ के दुलमी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र में महागठबंधन प्रत्यासी बजरंग महतो के समर्थन में डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान चलाया। साथ ही रामगढ़ उपचुनाव में बजरंग प्रसाद के पक्ष में वोट करने की अपील की। विधायक के साथ प्रत्यासी बजरंग महतो भी उपस्थित थर। विधायक ने बजरंग को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि देश मे भाजपा की सरकार से आमजन दुखी है। मोदी सरकार जनता से वादा किया था कि सत्ता में आने पर बेरोजगारों को…

Read More

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

सिमडेगाः- उपायुक्त आर. राॅनीटा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग का समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। उपायुक्त ने बैठक के दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग  द्वारा संचालित किए जा रहे विभिन्न कार्यो की गहन समीक्षा की। बैठक में मुख्य से ए.एन.सी. रजिस्ट्रेशन, संस्थागत प्रसव व होम डिलीवरी, ई-संजीवनी, मैटरनल डेथ, शिशु मृत्यु, लो बर्थ वेट बेबी, टीकाकरण, एमटीसी केंद्र, एचआईवी जांच, टी.वी. जांच, गर्भवती महिला का हीमोग्लोबिन जांच, आयुष्मान भारत के तहत गोल्डन कार्ड निर्माण समेत अन्य विषयों पर गहन समीक्षा कर कई आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने पिछले माह जिले में हुए…

Read More

संपन्न परिवार राशन कार्ड करे सरेंडर नहीं करेंगे तो मीडिया में नाम प्रकाशित कर की जायेगी कड़ी करवाई – सीओ

जलडेगा:जलडेगा में संपन्न व्यक्तियों के नाम पर बने लाल कार्ड या अंत्योदय कार्ड की छानबीन तेज कर दी गई है। जो भी अयोग्य राशन कार्ड धारी हैं उन्हें कड़ी चेतावनी दी जा रही है कि वह राशन कार्ड सरेंडर कर दें अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ में अब तक जितना भी अनाज लिए होंगे उसका सुद समेत उसका वसूली किया जायेगा। जलडेगा सीओ डॉ खगेन महतो ने बताया कि उपायुक्त सिमडेगा के निर्देश पर अयोग्य राशन कार्डधारी और संपन्न व्यक्तियों की जांच की जा रही है। क्योंकि…

Read More

अस्पताल में कराने गया था नसबंदी का ऑपरेशन, डॉक्टर ने काट दिया गुप्तांग, अस्पतालकर्मी फरार

पलामू में निजी अस्पताल में लगातार हो रही लापरवाही की वजह से मरीज परेशान हैं और स्वास्थ्य विभाग मौन है. ताज़ा मामला डालटनगंज शहर बड़ा तालाब के पास स्थित माँ गोदावरी अस्पताल का है जहां के डॉक्टर के द्वारा बड़ी लपरवाही की गयी है. बता दें की एक मरीज अपना नसबंदी का ऑपरेशन कराने गया था, लेकिन डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरा नमरीज़ का गुप्तांग ही काट दिया. इस घटना के बाद से अस्पताल के संचालक देवेंद्र अग्रवाल, आरोपी डॉक्टर और अस्पतालकर्मी अस्पताल से फरार हो गए हैं. जिसके बाद…

Read More

कोलेबिरा बानो मुख्य मार्ग में सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल, रांची रेफर

कोलेबिरा:-कोलेबिरा बानो मुख्य मार्ग में सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास कुमार साहू अपनी रिस्तेदार को इलाज के लिए बानो से कोलेबिरा अस्पताल लेकर आ रहे थे। इसी दरमियान रामजड़ी के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार 22 वर्षीय काजल कुमारी, 60 वर्षीय सुदामा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं विकास साहू को हल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तीव्र गति से…

Read More