प्रतिबंधित पशु की हत्या के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

कोलेबिरा : थाना क्षेत्र के कोलेबिरा थाना अंतर्गत बरवाडीह  टैसरा गांव में प्रतिबंधित पशु की हत्या करने के मामले में पुलिस प्रशासन के द्वारा संबंधित विषय पर कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार कर कोलेबिरा पुलिस के द्वारा जेल भेज दिया गया। सभी लोग बरवाडीह के टैसरा गांव के हैं।मामला बीते रात की है जहाँ शादी समारोह के लिए प्रतिबंधित गौवंशी की हत्या की गई। गिरफ्तार लोगों में विजय तोपनो प्रकाश कांडूलना, गुलशन कांडुलना, नुवाश कांडूलना, अभीराम टोपनो, सुखलाल, सिपिरियन डांग, सुखलाल विकाश नायक और ज्ञान रंजन एक्का हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बरवाडीह टैसेरा गांव में कुछ लोगों द्वारा गौकशी की जा रही थी। इसकी सूचना कोलेबिरा पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पंहुची। लेकिन तबतक वहां गौकशी की घटना घट चुकी थी। पुलिस गौकशी करने के मामले में दस लोगों को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। इधर दस लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में गांव वाले भी थाना पंहुच कर बैठे रहे और गिरफ्तार लोगों को छोडने की बात करते रहे। बताया गया कि टैसेरा गांव में एक शादी समारोह था। जिसके लिए गौकशी की गई थी। इधर पुलिस दसों गिरफ्तार लोगों को केस दर्ज करते हुए जेल भेज दी। इधर रात में ही घटना की जानकारी मिलते ही सीओ हरीश कुमार और बीडीओ अखिलेश कुमार घटना स्थल पहुँचे थे।

Related posts

Leave a Comment