तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 73 प्रतिबंधित मवेशियों को ठेठईटांगर पुलिस ने किया जब्त,एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

ठेठईटांगर:- ठेठईटांगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को 73 मवेशी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया है कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उड़ीसा से जंगल के रास्ते खैरण्टोली चट्टान मोहल्ला निवासी मोहम्मद अफसर 73 मवेशियों को तस्करी के लिए ले जा रहा है। सूचना के आलोक में टीम बनाकर जब उसे घेरा गया तब वह भागने लगा। जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया, पकड़ने…

Read More

बोलबा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाया छापामारी अभियान

बोलबा:- बोलबा प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न बस्तियों में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बोलबा पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान चलाया।इस मौके पर बोलबा पुलिस द्वारा मुखिया टोली पोस्टमास्टर टोली,डोंगाइट टोली, झोयला टोली, लोहरा टोली,मुंडा टोली आदि बस्तियों में छापामारी किया गया।इस मौके पर 40 किलो से अधिक महुआ का जावा नष्ट किया गया । बोलबा थाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी अभय मिंज ने बताया कि अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जाएगा।

Read More

पूर्व अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का निधन,केंद्रीय मंत्री सहित विधायक ने जताया शोक

कोलेबिरा:-शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा का हृदयाघात से निधन हो गया। कोलेबिरा में हृदयाघात के बाद बेहतर इलाज हेतु रांची ले जाने के क्रम में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कोलेबिरा प्रखण्ड स्थित उनके पैतृक गांव कोरकोटोली, अघरमा पंचायत में रविवार को किया जाएगा। ज्ञात हो कि जस्टिन केरकेट्टा 1978 के हॉकी व‌र्ल्ड कप में भारतीय टीम के सदस्य थे।प्रखंड के अघरमा निवासी पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जस्टिन केरकेट्टा के निधन पर केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने शोक जताते…

Read More

बोलबा प्रखण्ड के पाकरबहार स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल खेल के तहत महिला वर्ग का खेल सम्पन्न

बोलबा :- बोलबा प्रखंड के पाकरबहार स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट कार्यक्रम के तहत महिला वर्ग का फुटबॉल खेल सम्पन्न हुआ।  इस मौके पर खेल का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी उषा मिंज के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।प्रखंड के सभी पंचायतो में समसेरा , कादोपानी, पीड़ियापोंछ, बेहरिनबासा एवं मालसाड़ा के फुटबॉल टीम खेल में शामिल हुए । पहला खेल मालसाड़ा और पीड़ियापोंछ के बीच खेल हुआ । जिसमें एक -शून्य गोल से पीडियापोंछ के टीम विजय रहा ।  इसके बाद शमशेरा और कादोपानी के बीच खेला गया जिसमें शमशेरा…

Read More

नेशनल कौंसिल फाॅर वूमेन लीडर्रस की अगुस्टीना सोरेंग ने छात्राओं को किया जागरूक

सिमडेगा:नेशनल कौंसिल फाॅर वूमेन लीडर्रस की अगुस्टीना सोरेंग ने शनिवार को खूँटीटोली हाईस्कुल में पुस्तकालय के लिए संविधान की परिचय पुस्तिकाएं भेंट की एवं महिला हिंसा को चुनौती देने के लिए वैश्विक 16 दिवसीय अभियान के तहत छात्राओं को यौन हिंसा से बालकों का सरंक्षण अधिनियम तथा सोशल मीडिया का भी सावधानी पूर्वक एवं सर्तकता से इस्तेमाल करने के लिए सुझाव दिए कि किस प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले धोखा धड़ी और अत्याचार से बचने के लिए  सावधानी जरुरी है । छात्राओं को विडियो क्लिप के माध्यम…

Read More

कुरडेग में प्रतिबंधित मांस के साथ ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा,थाना को किया सुपुर्द

कुरडेग : कुरडेग थाना क्षेत्र के उरूमकेला केली कुसूम के पास शनिवार को ग्रामीणों ने एक युवक को प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़कर  कुरडेग पुलिस के हवाले कर दिया  पकड़ाये गये युवक की पहचान मुस्तफा अंसारी 32 वर्षीय झिरकामुण्डा थाना कुरडेग निवासी के रूप में हुई।इस संबन्ध में ग्रामीणों ने बताया कि मुस्तफा अंसारी बराबर इधर स्कुटी JH20D7988 इस क्षेत्र में आता था जिससे हम लोगों को शक हो गया ।शक के आधार पर हम लोगों ने रूकने का इशारा किया ग्रामीणों को देखते ही मुस्तफा अंसारी तेज गति से…

Read More

लीड्स संस्था के प्रोग्राम मैनेजर ने जलडेगा में चल रहे गतिविधि कार्यों का लिया जायजा

जलडेगा:लीड्स संस्था की प्रोग्राम मैनेजर निरझरनी रथ और दिल्ली से आए सौमित्रा घोष ने जलडेगा प्रखंड में रियर परियोजना के तहत चल रहे गतिविधि कार्यों का जायजा लिया। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में उन्होंने जलडेगा पंचायत के सावनाजरा और कोनमेरला पंचायत के खरवागाढ़ा गांव पहुंचकर ग्रामीण महिला पुरुष, किसान, सामाजिक कार्यकर्ता, एसएमसी सदस्य, ग्राम सभा और उसके आठ स्थाई समिति के पदधारी, महिला समूह की सदस्य, स्कूल के बच्चों से बात चीत कर वर्तमान स्थिति से अवगत हुई। ग्रामीणों को सरकार के योजनाओं से जोड़ने और ग्रामीण स्तर पर रोजगार…

Read More

नेहरू युवा केंद्र द्वारा बानो के पबुड़ा में नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन

बानो:नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निदेशानुसार स्वेच्छा से सेवा और सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र, सिमडेगा के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानो के सहयोग से शनिवार को बानो प्रखण्ड के पबुड़ा पंचायत भवन में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पबुड़ा पंचायत के मुखिया आलोक बारला द्वारा डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र की ओर से इस तरह…

Read More

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

सिमडेगा: उपायुक्त सिमडेगा आर. रॉनीटा की अध्यक्षता में शुक्रवार को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के अन्तर्गत सभी मान्यता प्राप्त राजनितिक दलों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दल के जिला अध्यक्ष और सचिव शामिल हुए। उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को 9 नवम्बर 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022-23 के तहत् इलेक्टोरल वेरिफिकेशन किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 दिसम्बर 2022 तक मतदाता सूची में…

Read More

सिमडेगा समाचार में छपे खबर का हुआ असर,अधिकारियों ने बाल श्रम पर की जांच

डीसी के निर्देश पर श्रम विभाग और बाल संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने जलडेगा में चल रहे निर्माण कार्य का लिया जायजा जलडेगा:जलडेगा के चिक टोली में बन रहे गार्डवाल में ठेकेदार और मुंशी द्वारा 14 वर्ष से कम उम्र की एक नाबालिक लड़की से मजदूरी कराने का मामला गुरुवार को सिमडेगा समाचार में प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। सिमडेगा डीसी के निर्देश पर शुक्रवार को श्रम अधीक्षक पुनीत मिंज, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मुन्ना राम, जिला बाल संरक्षण इकाई सिमडेगा के अंकित कुमार, सोनी स्वेता…

Read More