मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

सिमडेगा: उपायुक्त सिमडेगा आर. रॉनीटा की अध्यक्षता में शुक्रवार को मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के अन्तर्गत सभी मान्यता प्राप्त राजनितिक दलों के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दल के जिला अध्यक्ष और सचिव शामिल हुए। उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को 9 नवम्बर 2022 से 8 दिसम्बर 2022 तक मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022-23 के तहत् इलेक्टोरल वेरिफिकेशन किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 दिसम्बर 2022 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य, शुद्धिकरण, नया एड्रेस परिवर्तन करने व मृत व्यक्ति का मतदाता सूची से नाम हटाने का कार्य किया जाएगा। 05 जनवरी 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के अनुसार बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर इलेक्टोरल वेरिफिकेशन कार्य किया जा रहा है।

साथ ही 17+ वर्ष के नए वोटर्स का नाम जोड़ा जाएगा एवं अन्य मतदाता सूची से संबंधित कार्य किए जाएंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील किया कि वह लोगों को जागरूक करने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। लोगों को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने या सुधार हेतु सहयोग एवं जागरूक करें। साथ ही अपने स्तर से विभिन्न राजनीतिक दलों को बूथ लेवल पर बीएलओ से मिलकर संबंधित त्रुटि का निराकण करने का भी कहा गया। पुनरीक्षण अवधि के दौरान प्राप्त दावा आपत्तियों (प्रपत्र 9, 10, 11, 11ए) की सूची सप्ताहिक रूप से सभी राजनीतिक दलों को बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं इसकी जानकारी ली। ईआरओ एवं एईआरओ द्वारा कहां गया कि आप सभी अपने संबंधित क्षेत्रों में भ्रमण कर वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप के माध्यम से लोगों मतदाता सूची से संबंधित मौके पर ही समस्याओं का निराकरण करने को कहा गया।बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अनुमण्डल पदाधिकारी महेन्द्र कुुमार उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर व अन्य उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment