शारदीय नवरात्र के मौके पर जलडेगा में आयोजित हुई कलश यात्रा

जलडेगा:- प्रखण्ड मुख्यालय दुर्गा पूजा संचालन समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्र कलश स्थापना को लेकर, स्थानीय महिलाओं द्वारा भब्य कलश शोभायात्रा निकाला गया। पंडित अरूण कुमार मिश्रा की अगुवाई में दुर्गा मंदिर प्रांगण से कलश शोभायात्रा की शुरुआत की गई। तेलंगा नाला में विधिवत पुजन कर महिलाएं माथे कलश लेकर मां का जयकारा, जय माता दी की जयकारे और मां के भजनों से भक्तिमय वातावरण में नगर भवन कर पुनः मंदिर में स्थापित किया गया। आज मां भगवती के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की आराधना की गई। पुजन में…

Read More

अग्रवाल समाज ने मनाया अग्रसेन जंयती महाराज अग्रसेन की निकली शोभा यात्रा

सिमडेगा :अग्रसेन जयंती के अवसर पर सोमवार को वातावरण अग्रसेन महाराज की जयकार से गुंजायमान रहा। सोमवार की सुबह में शोभा यात्रा के साथ कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। शोभा यात्रा में शामिल लोग अपने हाथ में अग्रोहा ध्वज पकड़कर महाराज अग्रसेन की जय जय कार करते चल रहे थे। इस क्रम में अग्रसेन चौक में पूजन भी किया गया। जैन सभा, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, देवेंद्र स्टोर, शंभू अग्रवाल के द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए शीतल पेयजल और नास्ते का प्रबंध किया गया था। आनंद भवन में आयोजित कार्यक्रम…

Read More

विधायक भूषण बाड़ा के पहल पर ढोलक बजाकर जागरुक करेगी महिलाएं दीपावली महिला ग्रुप को विधायक भूषण बाड़ा व जिप सदस्‍य जोसिमा खाखा ने दिया ढोलक और ढपली

सिमडेगा:-झारखंड सरकार के मुख्य उपसचेतक सह विधायक भूषण बाड़ा और उनकी धर्मपत्नी सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने आधुनिकता के इस दौर में विलुप्त हो रही भाषा संस्कृति को एवं मानव तस्करी पर रोक लगाने के लिए सराहनीय पहल किया है। सोमवार को विधायक भूषण बाड़ा और उनकी पत्नी ने पाकरटांड़ के दीपावली महिला ग्रुप को एक ढोलक, ढपली, ड्रेस, चुन्नी दिया। साथ ही समूह की महिलाओं को पाकरटांड़ के अंतिम गांवों में जाकर लोगों को मानव तस्‍करी, पलायन, अंधविश्‍वास, नशापान, झाड़-फूंक, मॉब लिंचिग, बाल मजदूरी आदि के बारे जारुकत…

Read More

चैनपुर के कटकाही पल्ली में आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित अपनी संस्कृति और परंपरा को संजो कर रखें – विधायक भूषण तिर्की

चैनपुर-: चैनपुर प्रखंड के कटकाही पल्ली में रविवार को आदिवासी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन कर धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कटकाही पल्ली के विभिन्न गांव के माताएं बहनों ने भाग लेकर आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया। 39 गांवो के नृत्य मंडलियों ने एक से बढ़कर एक आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित गुमला विधायक भूषण तिर्की ने सभी नृत्य मंडलियों को झारखंडी नृत्य की शान माने जाने वाले मांदर उपहार स्वरूप भेंट देकर सम्मानित किया। विधायक तिर्की ने…

Read More

कुरडेग पूजा पंडाल का अधिकारियों ने किया निरिक्षण

कुरडेग : प्रखण्ड मुख्यालय सहित आस पास के ग्रामीण इलाकों में विभिन्न पूजा पंडालों का निरिक्षण बीडीओ ज्ञानमणि एक्का ,अंचल अधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की थाना प्रभारी मुन्ना रमानी ने किया ।इस दौरान पुजा समिति के सदस्यों से व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली वहीं पुजा समिति को आवश्यक दिशा निर्देश दिये , कहा कि पुजा पंडालो के समीप आग से बचाव एवं स्वच्छता का बिशेष ध्यान दें पुजा समिति द्वारा ब्यवस्था से संवंधित जानकारी देने पर अधिकारीयों ने संतुष्टी जाहीर की मौके पर पुजा समिति के सदस्य मौजूद रहे ।

Read More

शंख नदी तट पर महापुरुष बलिदानियों को विहिप द्वारा किया गया तर्पण

पाकरटांड:विश्व हिंदू परिषद पाकरटांड़ के द्वारा शंख नदी तट में रविवार को सामूहिक तर्पण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पितृपक्ष के अंतिम दिन देश के बलिदानी महापुरुषों को याद करते हुए तर्पण किया गया। मौके पर राधे श्याम प्रसाद सहित कई विहिप के कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद ने कहा कि हम अपने पुरखों का श्राद्ध मनाते हैं। क्योंकि हम उनके वंशज हैं। हम अपने ऋषियों, मुनियों और धर्म गुरुओ का श्राद्ध मनाते हैं। क्योंकि हमे उनसे प्रेरणा मिलती है, लेकिन हमें उन वीर बलिदानियों का श्राद्ध सबसे पहले…

Read More

राजस्थानी मंदिर का प्रारुप में बनाया जाएगा रामनगर पूजा पंडाल

सिमडेगा:26 सितंबर को कलश स्थापना के साथ मां दुर्गे की अराधना शुरु होगी दुर्गा पूजा को लेकर मां के भक्तों में उत्साह चरम पर हैं ।शहर के रामनगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण एवं मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तैयारी जारी है कोविड के बाद दुर्गा पूजा होने के कारण कमेटी के लोगों में भी उत्साह है समिति द्वारा मुर्तिकार से लेकर लाईट , पंडाल आदि की बुकिंग कर ली गई है । रामनगर दुर्गा पूजा जिले में समाजिक सदभावना का मिशाल पेश करता है । यहां…

Read More

दुर्गा पूजा को लेकर डीसी और एसपी की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

सिमडेगा:- डीसी आर. रॉनीटा एवं एसपी सौरभ कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को दुर्गा पूजा 2022 को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। जहां पर जिला समन्वय समिति शांति समिति सहित समाज के गण्यमान्य एवं पूजा पंडाल के अध्यक्ष सचिव उपस्थित रहे। बैठक में पुजा समितियों द्वारा बताया गया कि कलश स्थापना 26 सितम्बर 2022 को होगा एवं विजयादशमी एवं रावण दहन 05 अक्टुबर 2022 को होगा, वहीं प्रतिमा विसर्जन 6 अक्टुबर 2022 को किया जाएगा। बताया गया कि सिमडेगा में 15, जलडेगा में 3,…

Read More

26 सितंबर से शुरू होगा नवरात्र का त्यौहार और 6 अक्टूबर को निकलेगी शोभायात्रा

सिमडेगा:दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक गुरुवार को हुई। महावीर मंदिर परिसर में ओम प्रकाश साहू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दुर्गा पूजा आयोजन पर चर्चा हुई। बैठक में धूमधाम के साथ शारदीय नवरात्र का त्यौहार मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष 26 सितंबर को कलश स्थापना के साथ नवरात्र पूजा प्रारंभ होगी। इसके बाद 2 अक्टूबर को महासप्तमी की पूजा होगी और पंडालों का पट श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। 3 अक्टूबर को महाअष्टमी, 4 अक्टूबर को महानवमी और 5 अक्टूबर को…

Read More

धूमधाम से मनाया गया केरया कोरवा टोली में क्रूस विजय पर्व

ठेठईटांगर: केरेया पंचायत के कोरवाटोली मंडली में बुधवार को क्रुश विजय पर्व बड़े हरसोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा कांग्रेस, आदिवासी जिला अध्यक्ष अनूप लकड़ा ,ठेठईटांगर प्रमुख बिपिन पंकज मिंज प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मो कारू उपस्थित हुए। विधायक प्रतिनिधियो द्वारा कहा की आज यह क्रूस विजय पर्व का मतलब है कि सत्य मार्ग जीवन। यीशु मसीह ने जगत में रहते हुए लोगों के पापों को माफ़ किया। हम जानते हैं कि हम जो भी ग़लत काम करते हैं, वो परमेश्वर की…

Read More