सिमडेगा:- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के दिशा निर्देश पर स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल कूद विभाग, सिमडेगा के द्वारा सिमडेगा जिला के गांव-गांव में खेले जाने वाले गुलेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय के इंडोर स्टेडियम परिसर में किया गया। जिसमें बालक वर्ग में 72 और बालिका वर्ग में 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला मुख्यालय में पहली बार स्थानीय खेल के आयोजन से खिलाड़ियों में काफी उत्साह था। केरसई प्रखंड के गोरवाइर जोर के देवनंद प्रधान ने कहा कि हमलोग गांव में जो खेल खेलते है उसे अब सरकार के द्वारा भी कराया जा रहा है जिससे हमलोग को काफी मजा आया, इसका आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर भी होना चाहिए जिससे गांव हर बच्चों द्वारा खेले जाने वाले खेल को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, आम मारने से लेकर बेर मारने के लिए गुलेल का उपयोग होता है। बालक वर्ग में प्रथम स्थान- नेलसन टोप्पो (चामू टोली), राहुल प्रधान- और तृतीय स्थान साहिल लुगुन प्राप्त किया। बालिका वर्ग प्रथम स्थान- जुनिका टोप्पो सेवई द्वितीय स्थान- मीना बारला बरकिछापर और तृतीय स्थान प्रियंका डांग बरपानी ने प्राप्त की।आयोजन में उपस्थित हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि खेलकूद विभाग द्वारा स्वदेशी खेलो को आगे बढ़ाने के लिए जो सुदुर्वती गांवों में खेले जाने वाले गुलेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना बहुत ही सराहनीय है। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेल दिवस के अवसर पर बालिका वर्ग का मैत्री मैच का आयोजन एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में ग्रीन क्लब सिमडेगा और रेड एकादश सिमडेगा के बीच खेला गया जिसमें ग्रीन क्लब 2-0 से विजयी हुई, दोनो टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।सिमडेगा के डे-बोर्डिंग हॉकी सेंटर, आवासीय हॉकी सेंटर जाने वाले तथा आवासीय हॉकी सेंटर से एकलव्य हॉकी सेंटर जाने वाले 05 खिलाड़ियों को भी मोमेंटो, बुके देते हुए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, कोच प्रतिमा बरवा, पंखरासियूस टोप्पो,वेद प्रकाश, विनोद कुल्लू, एक्शन किड़ो, राजू मांझी, कमलजीत, सीताराम, महबूब आलम, राजमणि कुमारी सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।

99