नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महान पर्व छठ हुआ शुरू खरना पूजा आज

विकास साहू सिमडेगा : लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा नहाय- खाय के साथ शुक्रवार को प्रारंभ हो गया। व्रतियों ने सुबह ही स्नान-ध्यान कर पूरी शुद्धता के साथ कद्दु-भात व चना दाल का प्रसाद बनाया। जिसके बाद पूजा अर्चना के साथ प्रसाद ग्रहण किया। वहीं भक्तों ने भी व्रतियों के घरों में जाकर प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को व्रती खरना पूजा अनुष्ठान करेंगी। जिसके बाद से निर्जला उपवास प्रारंभ हो जाएगा। इधर जिले भर में छठ पूजा को लेकर माहौल पूरी तरह से भक्ति में हो उठा है…

Read More

सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत एक हुआ घायल

ठेठईटांगर: थाना क्षेत्र के कसडेगा के पास सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि दूसरा किशोर का पैर टूट गया जिसका इलाज सदर अस्पताल सिमडेगा में चल रहा है।मामला बुधवार देर रात की है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि टुकुपानी गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर संतोष बड़ाईक अपने साथी आयुष सोरेंग के साथ सिमडेगा शहर की ओर आ रहा था, इसी दौरान अचानक स्कूटी से पेड़ को सीधा टक्कर मार दिया ,टक्कर इतनी जोरदार थी की मौके पर ही संतोष…

Read More

पति-पत्नी का आपसी विवाद बना मौत का कारण, महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जलडेगा: थाना क्षेत्र के ग्राम रोबगा गंझु टोली में 48 वर्षीय सोनामती देवी, पति गंगेश्वर बेसरा नामक महिला ने गुरुवार सुबह 8 बजे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनामती देवी का बिगत कुछ समय से मानसिक संतुलन खराब चल रहा था। गुरुवार को अपने पति के साथ झगड़ा हुआ जिसके बाद महिला ने खुद को कमरे में बंद कर ली और साड़ी के का फंदा बनाकर उसमें झूल गई। झगड़े के बाद महिला का पति काम पर बहार निकाला था, उसकी सास अपने…

Read More

कलयुगी पुत्र ने अपनी माता का किया हत्या ,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बानो: बानो थाना क्षेत्र में कलयुगी पुत्र द्वारा अपने ही मां का हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है, मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजीत कुमार महतो ने बताया है कि थाना क्षेत्र के डुमरिया पहान टोली गांव में  14 नवम्बर की रात्रि में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर संजय लोमगा देर रात्रि घर आया। घर आने पर प्यास लगी तो रसोई घर से पानी लेकर अपने घर की ओर लौट रहा था तभी पास में सोई…

Read More

आदिवासी जागरुकता मंच के बैनर तले मनाया गया बिरसा मुंडा जयंती सह राज्य स्थापना दिवस

सिमडेगा: सामटोली चर्च मैदान सिमडेगा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य निर्माण की स्थापना दिवस पर आदिवासी जागरुकता मंच की बैनर तले सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम  मंच के अध्यक्ष अनूप लकड़ा के नेतृत्व में किया गया।मौके पर अनूप लकड़ा ने अपने वक्तव्य में कहा कि जल जंगल जमीन के संघर्ष करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत हमें प्रेरणा देती है जिसे हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है।जिसे हम सभी लोगों को अपने अधिकारों की रक्षा सुरक्षा के लिए तत्पर…

Read More

विधि विधानपूर्वक हुईं भगवान चित्रगुप्त की पूजा, सुख समृद्धि की प्रार्थना

सिमडेगा:कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि के अवसर पर बुधवार को शहर के प्रिंस चौक में चित्रगुप्त महापरिवार ने विधि विधान पूर्वक भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। पूजन करते हुए पुरोहित गोपाल मिश्रा ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त धर्मराज के दरबार में प्राणियों के धर्म और अधर्म का हिसाब रखते हैं। उन्होंने कहा कि जो कोई कायस्थ या दूसरा पुरुष भगवान चित्रगुप्त का पूजन करता है,  उसके रोग दूर होते हैं और वह दीर्घायु होता है। उन्होंने राजा सौदास की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त का पूजन करने…

Read More

राज्य स्थापना दिवस सह बिरसा मुंडा जयंती के मौके पर भगवान बिरसा मुंडा को किया गया याद

सिमडेगा: झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के मौके पर सिमडेगा जिले में प्रशासनिक अधिकारी ,विभिन्न राजनीतिक दल, सामाजिक संगठनों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।मौके पर भगवान बिरसा मुंडा को उपायुक्त, सिमडेगा  अजय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उराॅंव, विधायक प्रतिनिधि, कोलेबिरा मो० शामी आलम, एसडीपीओ डेविड ए ढोढ़़राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी  समीर  रेनीयर खलखो, डीसीएलआर  अरुणा कुमारी, अंचलाधिकारी मो० इम्तियाज अहमद, नप प्रशासक  सुमित महतो सहित अन्य पदाधिकारी गण एवं प्रेस मीडिया के बंधुओं द्वारा…

Read More

सिमडेगा राम जानकी मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया गया अन्नकूट एवं गोवर्धन पर्व

सिमडेगा:शहर के राम जानकी मंदिर में कार्तिक माह के शुक्ल में  मंगलवार को अन्नकूट एवं गोवर्धन पर्व बड़े धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया। शहरवासियों ने घरों में पूरी आस्था के साथ गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा की।गाय का गोबर से भगवान की आकृति बनाकर उनकी विधि-विधान से पूजा की। भक्तों ने भगवान गोवर्धन को अन्नकूट का भोग लगाया। वहीं, आचार्य वासुदेव गौतम द्वारा सामूहिक रूप से रामजानकी मन्दिर में लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान की गई।इसके पश्चात आए अनाज…

Read More

लक्ष्मी पूजा समिति गुलजार गली द्वारा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

समाज मे उत्कृष्ट योगदान पर उपायुक्त सिमडेगा के हाथों कई लोग हुए सम्मानित सिमडेगा: शहर के गुलजार गली स्थित लक्ष्मी पूजा समिति के द्वारा मंगलवार को सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं एलआरडीसी मौजूद रही। आयोजन समिति के अध्यक्ष भरत प्रसाद के द्वारा उनका अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जिसके बाद सम्मान समारोह की शुरुआत हुई जहां पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों…

Read More

दीपावली सह गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर रायबहार गांव में हुआ आयोजन

ठेठईटांगर: प्रखंड के जोराम पंचायत अंतर्गत राईबहार गांव में दीपावली सह गोबरधन पुजा बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ठेठईटांगर प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज एवं विशिष्ट अतिथि मे जोराम पंचायत के मुखिया प्रीतम कंडुलना के द्वारा फीता काटकर प्रोग्राम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम  में बच्चे बच्चियों द्वारा एक से बढ़कर एक डांस और मधुर आवाज में संगीत बेहतरीन हंसी मजाक में नाटक प्रस्तुत किया गया।मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने अपने संबोधन से पहले दीपावली एवं गोवर्धन पुजा की हार्दिक बधाई एवं…

Read More