शिव मंदिर तामड़ा वार्षिक  महोत्सव के मौके पर शुरू हुआ 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन

सिमडेगा:सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत तामड़ा स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर की प्रथम वार्षिक महोत्सव के मौके पर सोमवार की सुबह कलश यात्रा के साथ 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन प्रारंभ हो गया। सर्वप्रथम तालाब से कलश में जल लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया गया इस मौके पर काफी संख्या में गांव की महिलाएं उपस्थित रही, वहीं इधर धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य विश्वनाथ मिश्र के द्वारा सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर रहे हैं तो वहीं यजमान के रूप में सुंदर साव शामिल है। वही कीर्तन शुरू हुई जहां…

Read More

नव पदस्थापित थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक

अपराध रोकने के लिए जनता का सहयोग जरूरी : थाना प्रभारी जलडेगा:रविवार को जलडेगा थाना परिसर में नव पदस्थापित थाना प्रभारी शशि शंकर कुमार सिंह का स्थानीय ग्रामीणों, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नये थाना प्रभारी शशि शंकर कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की जलडेगा थाना क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने के लिए उन्हें सबों के सहयोग की आशा है पुलिस एवं जनता मिलकर ही एक आदर्श समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा की क्षेत्र में…

Read More

बानो थाना परिसर में शांति समिति सह परिचय सत्र का हुआ आयोजन

बानो: बानो में थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विकास कुमार ने किया बैठक में शांति समिति के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया गया साथ है विभिन्न पंचायत के समस्याओं के बारे जानकारी लिया गया। इस अवसर पर शांति समिति के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा नए थाना प्रभारी  विकास कुमार के अलावा चार नये सब इंस्पेक्टर का भी स्वागत किया ।जिला परिषद सदस्य बिरजो  कडुंलना ने नए थाना प्रभारी को बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर शब ए बरात शांतिपूर्ण वातावरण…

Read More

पोल्ट्री फार्मिंग से संबंधित 6 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापान

बानो: प्रखण्ड के कृषि विज्ञान केन्द्र ,पाबुडा में एसटीआरवाई योजना के तहत युवकों को पोल्ट्री फार्मिंग से संबंधित 6 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापान किया गया। यह प्रशिक्षण 20 फरवरी 2024 को शुरू किया गया था।यह प्रशिक्षण मैनेज हैदराबाद समेति झारखंड, एवं आत्मा सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान  के तहत आयोजन किया गया था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख सह वरीय वैज्ञानिक डाॅ. हिमांशू सिंह,डाॅ. बंधनु उरावं, प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी दुलमु बूढ़ीउली , श्याम कुमार सहायक तकनीकी प्रबंधक, बानो प्रखण्ड ने नवयुवक प्रशिक्षणार्थीयों को  प्रशिक्षण दिया। इस…

Read More

झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा कुरडेग में निकाली न्याय मार्च

कुरडेग : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऊपर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ में झामुम सिमडेगा के नेताओ के द्वारा प्रखण्ड के दो पंचायतों में    पैदल न्याय यात्रा निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मौके पर जिला सचिव सफीक खान ने कहा कि केंद्र सरकार जहां भी गैर भाजपा शासित राज्य होती है, वहां पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए साजिश के तहत वहां के लोगों को परेशान करती है और उसी का शिकार हमारे पूर्व मुख्यमंत्री को जेल में डाला…

Read More

सिमडेगा धर्मप्रांतीय कैथोलिक सभा का दो दिवसीय 26 वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न, उमड़े मसीही विश्वासी

कुरडेग:कुरडेग पल्ली में सिमडेगा धर्मप्रांतीय कैथोलिक सभा का दो दिवसीय 26 वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष मिशा पूजा का आयोजन किया गया। जहां बिजी फादर इग्नासीयूस टेटे, डीन फा थॉमस सोरेंग, डीन फा पीटर मिंज, डीन फा एरिक कुल्लू, डीन फा सुनील तिर्की, फा जेम्स लकड़ा, फा बेंजामिन डुंगडुंग, फा भितुस केरकेट्टा, फा पौलुस लकड़ा, फा प्रकाश मिंज, फा सिलबानुस केरकेट्टा, फा ऑगस्टिन लकड़ा, फा फुलजेम्स कुल्लू, फा निकोदिन, फा पत्रिक बाड़ा, फा राजेन मिंज, फा फिलिप, फा अगुस्टिन, फा पौल केरकेट्टा, फा अमित बरवा, फा अनूप…

Read More

पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने बंगरु में किया सम्मेलन ,कई लोगों ने थामा झारखंड पार्टी का दामन

राष्ट्रीय पार्टियों को तवज्जो देना बंद कर क्षेत्रीय पार्टी को करे सहयोग:एनोस एक्का सिमडेगा:सिमडेगा सदर प्रखंड के बंगरु में रविवार को झारखंड पार्टी की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का जिला महासचिव बाबूराम लकड़ा, युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का, महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष आईरिन एक्का मौजूद रही। पूर्व मंत्री के गांव में पहुंचने के साथ पूरा गांव झूम उठा और पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। मौके पर ग्रामीणों ने सम्मेलन में…

Read More

जलडेगा के जंगलों में “पुष्पा राज”

सवालों के घेरे में वन विभाग! दिन के उजाले में कट रहे हैं पेड़, रात में होती है ढुलाई; कुम्भकरणी निद्रा में लीन हैं वन अधिकारी जलडेगा:वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के मामले अधिकांशत: सामने आते ही रहते है। वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही उनकी कार्यप्रणाली को संदेहात्मक बनाती है। जिसके चलते क्षेत्र में वनों की कटाई पर रोक नहींं लगा पाती है। दरअसल इसी लापरवाही के कारण ही वनों की कटाई पर अंकुश नहीं लग पाता है और विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को बदनामी का…

Read More

सरना मंदिर सलडेगा से एकल अभियान का दस दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग प्रारंभ

सिमडेगा: सरना मंदिर सलडेगा एकल अभियान के तत्वधान 10 दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग प्रशिक्षण प्रारंभ हुई,इस प्रशिक्षण में संच बिरु,ठेठइटांगर एवं सिमडेगा के नए आचार्यों का दस दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आवासीय चल रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में शनिवार को विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज देव सिंह देव द्वारा आचार्यों को मार्गदर्शन दिया गया।कौशल राज सिंह देव द्वारा बताया गया कि समाज में संस्कारित आचार्यों की आवश्यकता है, आचार्यों के द्वारा संस्कार शिक्षा पठन-पाठन एवं राष्ट्र‌प्रेमी बच्चों का निर्माण होना बहुत ही आवश्यक हो गया है।हम सब गाँव का वातावरण अच्छा बनाकर शिक्षित…

Read More

नगर भवन बानो प्रांगण में हुई भाजपा प्रखंड समिति की बैठक

बानो :नगर भवन बानो  के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी प्रखंड समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने किया। बैठक में मोदी सरकार के अभिनंदन पत्र को जन-जन तक पहुंचाने हेतु कार्यकर्ताओं के बीच अभिनंदन पत्र का वितरण किया गया ।प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियां के बारे में घर-घर तक पहुंचाएं तथा जानकारी दें। भारत सरकार द्वारा चलाये गये योजनाओं लाभार्थियों के बीच अभिनंदन पत्र का वितरण कर सरकार के उपलब्धियां  के बारे में जानकारी दें। . इस अवसर…

Read More