देश के समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक हो युवा: रोशन कुमार

सिमडेगा:नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा के द्वारा अर्पणा होटल सभागार में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया। आयोजन का थीम इंडिया@ 2047 अपनी संस्कृति और धरोहर में हमे गर्व है विषय था। दिन भर चले कार्यक्रम में युवाओं की उत्साहवर्धक भागीदारी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर किया गया। मौके पर रोशन कुमार ने बताया कि आजादी के अमृतकाल में लोगो को देश के समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करना है। उन्होने कहा कि अपनी संस्कृति और राष्ट्र के मुल्यो को युवाओ के बीच लाकर उनमें उत्साह उत्पन्न करने और युवाओ की प्रतिभा को जमीनी स्तर से राष्ट्र स्तर पर निखारने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में शिक्षक गोरखनाथ सिंह, विष्णुदेव, राज आंनद सिन्हा, सत्यजीत कुमार, अभिषेक कुमार, विकास साहु, राम नायक, कांशी नायक, सत्यव्रत ठाकुर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंच संचालन मनोज सिन्हा मनु ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा क्ल्ब के स्वय सेवको का योगदान रहा।

प्रतियोगिताओ में झलकी युवाओ की प्रतिभा

युवा महोत्सव में कई प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सभी प्रतियोगिता में युवा प्रतिभागी पुरी उत्साह के साथ भाग लिए और अपनी प्रतिभा से लोगो को मुग्ध कर दिए। मौके पर चित्रकला, कविता लेखन, भाषण, युवा संवाद, मोबाईल फोटोग्राफी प्रतियागिता का आयोजन हुआ। इसके अलावे सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें गांव के युवाओ ने नृत्य के माध्यम से गौरवशाल संस्कृति का परिचय कराया।

Related posts

Leave a Comment