नाला में डूबने से 72 वर्षीय महिला की हुई मौत

जलडेगा :थाना क्षेत्र ग्राम परबा नाला में परबा पुटकल टोली निवासी 72 वर्षीय सोमारी लुगून नामक महिला की गुरुवार देर साम ढुबने से मौत हो गई। दुसरे दिन शुक्रवार को मवेशी चरागाह पर गए चरवाहों ने शव को पानी में तैरते देखा तो महिला के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला गुरुवार साम तीन बजे लगभग घर से पैसा निकासी के लिए परबा पंचायत सचिवालय सीएससी सेन्टर गई थी, साॅट रास्ते से घर वापसी के क्रम में नदी में गिरने से मौत हो गई। हालांकि गांव आवागमन के लिए नदी में पुलिया भी है। परिजनों को घटना की जानकारी के बाद जलडेगा थाना सुचित किया गया है।

Related posts

Leave a Comment