बानो:मदर टेरेसा कालेज ऑफ नर्सिंग बानो में फ्रेशर डे का आयोजन किया गया जिसमें नये सत्र 2022 के ए.एन.एम एवं जी.एन.एम छात्राओं का स्वागत मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में एक से बढ़कर नृत्य पेश किए गए। प्राचार्या संगीता कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग सेवा का भाव है। इस स्कूल ने कुल पंद्रह स्टेट टापर छात्राओं ने पूरे राज्य में अपना परचम लहराया है। आप सब भी टापर बनें ऐसी आशा है।

निदेशक डॉ प्रहलाद मिश्रा ने सभी फ्रेशर छात्राओं का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की सुखद कामना की। कार्यक्रम में सचिव निभा मिश्रा, डिप्टी डायरेक्टर लक्ष्मण अग्रवाल, ट्यूटर प्रभा सुरीन नूतन किड़ो ने भी संबोधित किया। अलविना तोपनो, कुमुदनी कुमारी, लीलावती साहू ,बिनीता कुमारी,रश्मी, सालो कुमारी , प्रवीण कुमार एवं सभी छात्राएं मौजूद थीं। मंच का संचालन कोर्डिनेटर रविकांत मिश्रा ने किया।
