कुरडेग:भारतीय जनता पार्टी कुरडेग मंडल के युवा मोर्चा की हुई बैठक ।बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय जयसवाल ने की।बैठक की शुरुआत सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष भाजपा मनोज साय, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि उमेश जयसवाल एवं मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की सबसे ऊर्जावान विंग है , युवा पीढ़ी के हाथों ही देश का भविष्य है इसलिए आज युवा पीढ़ी को संगठन को मजबूत करने के लिए आगे आना होगा एवं संगठन के कार्यों मे बढ़ चढकर योगदान देना होगा साथ ही संगठन के युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की भी आवश्यकता है ताकि अधिक सेअधिक लोगों को इसका लाभ मिले और उन्हें पता चले कि किस प्रकार भाजपा की सरकार उनके लिए कार्य कर रही है।बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के पंचायत स्तर पर कमिटी गठन करने की चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सह जिप सदस्य मनोज साय, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि उमेश जयसवाल मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत, मंडल उपाध्यक्ष बैजनाथ जायसवाल, महामंत्री रविन्द्र शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय जयसवाल एवं अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
