संत जेवियर्स काँलेज सिमडेगा के दो प्रोफेसर को वर्ष 2023 का ‘जन साहित्य सम्मान’

सिमडेगा: संत जेवियर्स काँलेज सिमडेगा के हिन्दी विभाग में सेवारत हिन्दी के असिस्टेंट प्रोफेसर डा० जयन्त कुमार कश्यप और डा० सुनील केरकेट्टा को ‘जन लेखक संघ’ की ओर से वर्ष 2023 के जन साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया ।सम्मान समारोह नई दिल्ली के गाँधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित हुआ।


इस मौके पर जन सरोकार से जुडे देशभर के रचनाकार और बुद्धिजीवी जुटे थे।डा० जयन्त और डा० सुनील को यह सम्मान उनके वर्ष भर के जन लेखकीय सरोकार से जुडे विचाराभिव्यक्ति और उत्कृष्ट साहित्य लेखन के लिए प्रदान किया गया।इस मौके पर डा०  जयन्त कुमार कश्यप ने कहा जनहित के लिए लेखन की प्रेरणा उन्हें अपने काँलेज और झारखंड के परिवेश से निरंतर मिलती रही है।इस सम्मान का श्रेय उन्होंने संत जेवियर्स काँलेज ,सिमडेगा और राँची यूनिवर्सिटी के रचनाशील परिवेश को दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने समूचे झारखंड और राँची यूनिवर्सिटी के विभिन्न काँलेजों में रचनाशील परिवेश को और सुदृढ़ करने की भावी योजना बनाने पर विशेष बल दिया।वहीं डा० सुनील केरकेट्टा ने कहा की सरकार और विश्वविद्यालय की सहायता मिलने पर झारखंड में रचनाशीलता को एक नया आयाम मिलेगा।

Related posts

Leave a Comment