भाजपा द्वारा आहूत कल के सचिवालय घेराव रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज एवं हवाई फायरिंग करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे झारखंड में काला दिवस मनाते हुए झारखंड सरकार का पुतला फूंका इसी क्रम में सिमडेगा जिला के सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया।

सिमडेगा नगर में पुतला फूंकते हुए जिला महामंत्री दिपक पूरी ने कहा कि झारखंड सरकार को पता है कि ज्यादा दिन अब यह सरकार नहीं रहने वाली झारखंड की जनता के सामने सरकार एक्सपोज हो चुकी है इसीलिए जनता की आवाज को कल लाठी और गोली के माध्यम से सरकार ने दबाने का प्रयास किया पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश लाठी गोली चलने से कम नहीं बल्कि और अधिक हुआ है और जब तक सरकार नहीं गिरेगी भाजपा के कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेंगे।

वहीं भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने पुतला दहन करते हुए कहा कि निकम्मी सरकार लाठी और गोली के बल पर जनता की आवाज को दबाना चाहती है सरकार जानती है की अब तक एक भी वायदा इस सरकार ने पूरा नहीं किया है और अपनी विफलता को छुपाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता पर लाठीचार्ज कर झारखंड की आवाज को दबाने का प्रयास किया है पर सरकार की यह प्रयास विफल होगा झारखंड की जनता मन बना चुकी है कि सरकार को गिरा कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। इसके अलावा सिमडेगा जिला के विभिन्न प्रखंडों में भारतीय जनता पार्टी प्रखंड कमेटी की ओर से भी राज्य की हेमंत सोरेन सरकार का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर राज सभा सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष सत्य नारायण प्रसाद ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश साहू सुजान मुंडा अनूप प्रसाद जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण ठाकुर अंकित कुमार रामबिलाश बड़ाईक संजय शर्मा सतीश पांडे अशोक रजक श्री लाल साहू उत्तम केरकेट्टा जोगेंद्र राम महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सावित्री देवी नंदनी दास पिंकी प्रसाद हंसा रानी जयंती देवी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।