सिमडेगा:-राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एस एस +2 उच्च विद्यालय सिमडेगा में किशोर किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं सिनी संस्था द्वारा किया गया। जिसमें राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के छः कंपोनेंट्स पर विस्तार पूर्वक से जानकारी दी गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी बादल राज एवं विशिष्ट अतिथि सिनी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर रैहान उपस्थित थे अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी बादल राज ने कहा कि वर्तमान में भारत की जनसंख्या पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है जो की हमारे लिए एक वरदान भी है। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुवे छः कंपोनेंट्स पर विस्तार पूर्वक से जानकारी दी साथ ही कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा पर लोगों को जागरूक भी किये साथ ही साथ उन्होंने परिवहन नियमों का पालन करने के लिए भी कहा ।मौके पर सिनी संस्था के जिला समन्वयक शुभब्रत बासु, सत्यजीत कुमार, भरत सिंह, महादेव प्रसाद, रोहित राज, तनु श्री आदि उपस्थित थे।
