ओड़गा हाई स्कूल के मरम्मती और छत ढलाई कार्य में अनियमितता का आरोप

जलडेगा: प्रखंड के ओडगा राजकियकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मरम्मती तथा छत ढलाई कार्य में ग्रामीणों द्वारा कार्य में अनियमिता का आरोप लगाया है। ओडगा के पंचायत समिति सदस्य दीपक महतो तथा मिशन बदलाव के एसटी एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष जोजो, रोहित राणा, रवि गोप, आशिक खान, अन्नु खान, राजेश महतो आदि ने विद्यालय निरीक्षण के क्रम में छत ढलाई में आरोप लगाते हुए कहा गया की मानक अनुरूप सामग्रियों का प्रयोग नहीं किया गया। बार बार मना करने के बाबजूद मनमाने तरीके से ढलाई कर दिया गया। ढलाई होने के पश्चात एक सप्ताह बीत जाने बाद भी अभी तक एक बार भी पानी का पटवन नहीं किया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि स्कूल की प्रधानाध्यापिका को भी पता नहीं है कि यह कार्य किस विभाग और किस मद से कराया जा रहा है। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में कई अन्य तरह की अनियमितता पाई गई। विद्यालय में बिजली वायरिंग में सभी निम्न क्वालिटी के सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है।

Related posts

Leave a Comment