प्रधानमंत्री  के उलिहातू खूंटी आगमन को लेकर, जिले के सभी मंडलो में भाजपा की हुई बैठक

सिमडेगा:विगत 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती एवं जनजाति गौरव दिवस के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का आगमन भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू खूंटी हो रहा है।जहाँ उलिहातू से लौट कर प्रधानमंत्री खूंटी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे,साथ ही झारखंड को करोड़ों की सौगात भी देंगे।प्रधानमंत्री की जनसभा में भाग लेने हेतु उसकी तैयारी के निमित्त सिमडेगा जिले के सभी मंडलों में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। प्रधानमंत्री  के खूंटी आगमन पर सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं, और सिमडेगा से हजारों की संख्या में जाकर प्रधानमंत्री जी के सभा में भाग लेना सुनिश्चित कर रहे हैं।सिमडेगा में बैठक में भाग लेते हुए अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव ने कहा की खूंटी में प्रधानमंत्री जी की जनसभा ऐतिहासिक होगी पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता उत्साहित हैं और जोर से तैयारी में लगे हुए हैं।

जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थल पर आने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री मोदी हैं इससे यह साबित होता है की जनजाति लोगों के लिए प्रधानमंत्री के दिल में कितनी इज्जत है।पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा कि झारखंड के लिए गौरव की बात है कि 70 सालों के बाद किसी प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थल को याद किया है। यह दौरा अपने आप में ऐतिहासिक होने वाला है ,सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग ले। मौके पर एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष बसंत मांझी ,श्रद्धानंद बेसरा, सुजान मुंडा, केरसई में मंडल अध्यक्ष मानकी लाल , सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ,मुखिया सत्या देवी, बुलेश्वर प्रसाद, प्रभु मांझी, गौतम कुमार ,कैलास मेहर ,सागर पहान ,आलोक साहू, सुरेश प्रसाद ,उदय प्रसाद ,गौरी शंकर दास, फुलेश प्रधान, दिनेश प्रसाद, प्रभु प्रसाद ,मनु यादव ,सोभापति प्रधान शंकर मांझी प्रदीप कुमार जुगेश्वर मांझी रंगलाल उपस्थित थे।

114

Related posts

Leave a Comment