कुरडेग:कुरडेग पल्ली में सिमडेगा धर्मप्रांतीय कैथोलिक सभा का दो दिवसीय 26 वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष मिशा पूजा का आयोजन किया गया। जहां बिजी फादर इग्नासीयूस टेटे, डीन फा थॉमस सोरेंग, डीन फा पीटर मिंज, डीन फा एरिक कुल्लू, डीन फा सुनील तिर्की, फा जेम्स लकड़ा, फा बेंजामिन डुंगडुंग, फा भितुस केरकेट्टा, फा पौलुस लकड़ा, फा प्रकाश मिंज, फा सिलबानुस केरकेट्टा, फा ऑगस्टिन लकड़ा, फा फुलजेम्स कुल्लू, फा निकोदिन, फा पत्रिक बाड़ा, फा राजेन मिंज, फा फिलिप, फा अगुस्टिन, फा पौल केरकेट्टा, फा अमित बरवा, फा अनूप कुजूर, फा बिपिन सोरेंग आदि पुरोहित मिस्सा अनुष्ठान में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिप सदस्य सह बीरू भिखारियेट की सभा नेत्री जोसिमा खाखा उपस्थित थी। जोसिमा खाखा ने कहा कि वार्षिक अधिवेशन के माध्यम से समाज के लोग एकजुट होते हैं। आपसी मेल मिलाप होता है और समाज मे फैल रही बुराइयों पर चर्चा करते हुए उसे दूर करने का सार्थक प्रयास होता है। ऐसे में आज के समय मे इस तरह का वार्षिक अधिवेशन बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सभी हमारा पवित्र धार्मिक ग्रंथ बाइबल को पढ़ें और उसमें दिये गए वचनों को अपने जीवन मे आत्मसात करें। जोसिमा ने कहा कि लगातार हमारे समाज को खत्म करने की साजिश रची जा रहे है। अभी डिलिस्टिंग के नाम पर हमारे समाज को निशाना बनाया जा रहा है। हम सभी को एकजुट होकर ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज बुलंद करना होगा। सम्मेलन को सफल बनाने में सभाध्यक्ष सुमन मिंज, उपाध्यक्ष सुनील कंडुलना, सचिव सुनील मिंज, उप सचिव डेविड तिर्की, कोषाध्यक्ष जॉन लकड़ा, उप कोषाध्यक्ष पीटर खाखा सहित सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम को झमुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दस हजार से भी अधिक की संख्या में मसीही धर्मावलम्बी उपस्थित थे।
