बेमौसम बारिश के साथ गिरे ओले, खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद; कराह उठे किसान

जलडेगा:कुदरत का कहर किसानों के लिए आफत बन गया है। बुधवार की शाम को जलडेगा में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि होने से खेतों में लगे किसानों की तरबूज, खीरा, प्याज, गोंगरा सहित कई अन्य फसलों को पूरी तरह से  बर्बाद कर दिया। इससे किसान कराह उठा है। कड़ी मशक्कत से किसानों ने खेतों में फसल बोई थी। अबकी बार फसल और उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद थी। किसानों की खेतों में लहलहा रही फसल को देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर है। जलडेगा प्रखंड के टीनगिना निवासी किसान संजय कुमार नाग के 50 डिसमिल जमीन पर लगे फसल बर्बाद हो गए। ओलावृष्टि से किसान के खेत में लगी फसल खेतों में ही टूटकर पसर गईं। किसान ने कहा कि इस ओलावृष्टि से उन्हें लगभग 40 हजार रुपए का नुकसान हो गया जिसके बाद किसान संजय कुमार नाग ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

Related posts

Leave a Comment