सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यालय में बैठक का हुआ आयोजन

घर घर तक चलायें लाभार्थी जनसंपर्क अभियान-संगठन महामंत्री

सिमडेगा- सिमडेगा एवं कोलेबिरा विधानसभा स्तरीय भारतीय जनता पार्टी की शनिवार को बैठक जिला कार्यालय एवं कोलेबिरा में हुई।बैठक में दोनो विधानसभा के संयोजक सह संयोजक लोकसभा सहसंयोजक कोर कमिटी प्रबंधन समिति संचालन समिति एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर ने कहा की लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार हो जाएं। हर घर तक दस्तक दे कर लाभार्थी जनसंपर्क अभियान चलाएं  आपसी गिले शिकवे भुला कर कार्यकर्ता एक दूसरे का सहयोग कर चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस की शुभकामना।दी।मौके पर सिमडेगा विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनावी तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया।मौके पर लोकसभा सहसंयोजक ओमप्रकाश साहू, सिमडेगा विधानसभा संयोजक विमला प्रधान ,सह संयोजक सुशील श्रीवास्तव, अमरनाथ बामलिया ,श्रद्धानंद बेसरा, दिपक पूरी, सहित सभी कोर कमेटी के सदस्य सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष मंडल के मोर्चा अध्यक्ष मौजूद थे।

73,76

Related posts

Leave a Comment