केरसई मंडल में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

केरसई-लोकसभा चुनाव विजय अभियान के निमित्त आज केरसई में भारतीय जनता पार्टी की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में स्वागत भाषण करते हुए मंडल अध्यक्ष मानकी लाल ने कहा की सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मवेवारी का निर्वहन करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त कर मतदाताओं को जागरूक करें ।कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिमडेगा विधानसभा सहसंयोजक सह केरसई मंडल प्रभारी सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है सभी कार्यकर्ता कमर कस कर तैयार हो जाएं और प्रधानमंत्री जी ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है उसे चरितार्थ करे।कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर ज्यादा से ज्यादा भाजपा के पक्ष में मतदान करने का प्रयास करें।केरसई मंडल प्रभारी मानोज साय ने कहा कार्यकर्ता हर घर जाकर केंद्र सरकार के योजनाओं के लाभार्थियों से मिले मौके पर केरसई प्रखंड प्रमुख तरण भोय ,जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी सह केरसई सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता, बासेन मुखिया सत्या देवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामविलास राणा ,युवा मोर्चा अध्यक्ष गौतम कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश कुमार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष शंकर प्रधान, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष देवनारायण डेहरी ,महिला मोर्चा अध्यक्ष बसंती देवी, कैलास मेहर ,सुधीर मांझी, सुरेश प्रसाद ,धीरेंद्र प्रसाद, योगेश गुप्ता ,महेंद्र प्रसाद, रामचन्द्र मांझी ,पीताम्बर होता ,जुगेश्वर मांझी ,खिरोधर प्रधान, अकलु पासी, उदय प्रसाद ,सोभा देवी सहित सभी शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।