जलडेगा: थाना क्षेत्र अंतर्गत पतिअम्बा तेतेर टोली गांव में रविवार को गांव के जोसेफ केरकेट्टा, पिता पालु केरकेट्टा, उम्र 47 वर्ष को विषैले करैंत सांप के काटने से मौत हो गई।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे जोसेफ अपने घर से कुछ दूरी पर महुआ पेड़ के पास जानवरों को खेदेडने गया था। इस दौरान सांप ने उसे डस लिया। जिसके बाद जोसेफ ने भी सांप को पकड़ कर काट लिया। मृतक ने इसकी जानकारी घर आकर लोगों को बताया और फिर वो खुद साइकिल चलाकर रात को ही झाड़ फूंक के लिए पतिअम्बा बस्ती टोली में किसी ओझा के पास चला गया। झाड़ फूक के बाद मृतक जोसेफ अपने घर आकर सोया और सोमवार सुबह होते ही उसके शरीर में जहर का असर होने लगा इसके बाद जोसेफ जोर जोर से चिल्लाने लगा। आस पास के लोगों ने बाइक से बैठा कर जलडेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। और सदर अस्पताल जाने के कारण में जोसेफ केरकेट्टा की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम पसरा गया। मृतक जोसेफ केरकेट्टा के चार बच्चे हैं गरीबी से लड़ने के लिए एक बड़ा बेटा और दो बेटी बाहर काम करने गई है, पिता के साथ घर में सबसे छोटी बेटी रहती थी। मृतक जोसेफ की पत्नी का भी वर्षों पहले देहांत हो चुका है। अब बच्चों के सर से पिता का साया भी नहीं रहा।
