सिमडेगा- भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को मोर्चा की बैठक हुई,बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा जिलाध्यक्ष बसंत नारायण माझी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि मंडल स्तर तक माइक्रो डोनेशन का अभियान को गति दी जाय, बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह माइक्रो डोनेशन प्रदेश संयोजिका गंगोत्री कुजूर मौजूद थीं, उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा माइक्रो डोनेशन में सभी कार्यकर्ता एक अभियान के रूप में लेकर जुड़ जाए, एवं इसमे अधिक से अधिक लोगों को सहभागिता बनाएं।वहीं जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम को बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को करना है कार्यकर्ता एवं आम जनता स्वेच्छा से ₹5 से लेकर ₹1000 तक ऑनलाइन माध्यम से डोनेशन दे सकते हैं।मौके पर पूर्व मंत्री विमला प्रधान ,सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, माइक्रो डोनेशन प्रदेश संयोजक भोगेन सोरेन ,पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ,श्रद्धानंद बेसरा ,भोला साहू ,मनोज साय ,अमरनाथ बामलिया गजानंद बेसरा, श्रीलाल साहू ,बुद्धदेव प्रधान मौजूद थे।

