भाजपा ओबीसी मोर्चा की हुई बैठक,मंडल वार प्रभारी किये गए नियुक्त

सिमडेगा- जिला कार्यालय में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक हुई,बैठक में मोर्चा की मजबूती एवं कार्यसमिति बैठक हेतु मंडल वार प्रभारी की नियुक्ति की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष महेश साहू ने कहा की नवनियुक्त मंडल प्रभारी तय समय पर अपने अपने मंडल पर कार्यसमिति बैठक कराएं एवं मंडल स्तर तक ओबीसी मोर्चा को मजबूत करें।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री  विमला प्रधान ने कहा ओबीसी मोर्चा सहित सभी सातों मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण इकाई है, मोर्चा के अध्यक्ष मंडल स्तर तक जाकर अपने मोर्चा को मजबूत करें जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी।सांसद प्रतिनिधि  सुशील श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की ओबीसी मोर्चा की बागडोर युवा अध्यक्ष के हाथ में है मोर्चा के कार्यकर्ता मेहनत कर अपने संगठन को जिले में मजबूत बनाएं जिससे भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान होगी। बैठक में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ,पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर, श्रद्धानंद बेसरा ,मनोज साय ,अमरनाथ बामलिया, श्रीलाल साहू, मोहन बड़ाईक ,भरोसा महतो, भोला साहू, घनश्याम केसरी, दीपिका कुमारी , मनोज प्रसाद, अनिरुद्ध सिंह, दांगी भोला प्रसाद ,रामकिशुन केसरी विनय कुमार साह ,चंदन लाल मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment