
बानो:-कृषि विज्ञान केन्द्र बानो में गुरूवार को विश्व दलहन दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कृषि अनुसंधान परिषद दिल्ली के आदेशानुसार आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र बानो के वरीय वैज्ञानिक डॉ शंकर कुमार सिंह डॉ हिमांशु सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए डॉ शंकर ने बताया कि दाल में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। प्रोटीन की पूर्ति के लिए लोग मांस फल आदि का प्रयोग करते है। लेकिन दाल में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। मनुष्य को प्रोटीन की पूर्ति के लिए दाल का उपयोग बहुत जरूरी है। जो काफी लाभप्रद है। दलहन दिवस पूरे विश्व में 10 फरवरी को मनाया जाता है। डॉ हिमांशु सिंह ने बताया कि पोषण तत्व के विषय मे लोगो के जीवन दाल की उपयोगिता के लिए जागरूक किया जाना है। जिससे अधिक से अधिक लोग दाल को उपयोग में लाएं। दालों का उपयोग मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए काफी आवश्यक है। साथ ही उन्होंने किसानों को दलहन के उत्पादन पर जोर दिए।कार्यक्रम में किसान जिले के सभी प्रखंडो के बीटीएम एवं एटीएम ने भाग लिया।
