सिमडेगा:14 फरवरी से 31 मार्च तक बेंगलुरु में आयोजित जूनियर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए हॉकी इंडिया ने पूरे देश से 65 खिलाड़ियों की को चयनित किया है इस चयन सूची में हॉकी झारखंड सहित विभिन्न टीमों से खेलते हुए झारखंड के 07 खिलाडी भी चयनित हुए हैं इन0 7 खिलाड़ियों में सिमडेगा जिला के असीम तिर्की कोरोमीया महतो टोली,डेनिश केरकेट्टा नोंनगड़ा ,अल्बर्ट डुंगडुंग बासेन, सचिन डुंगडुंग करगागुड़ी , प्रीतम टोप्पो कुरडेग खरवाटोली तथा खूंटी जिला के तोरपा प्रखंड से बिरसा ओड़िया और आतिश दोदराय हैं। इनमें से चार खिलाड़ी असीम तिर्की, डेनिस केरकेट्टा,अल्बर्ट डुंगडुंग और बिरसा ओड़िया शुक्रवार को सिमडेगा से बंगलौर के लिए रवाना हुए ।हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी एवं अन्य पदाधिकारियों ने सिमडेगा से शुभकामनाएं देकर बेंगलुरु के लिए रवाना किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि आप लोग वहां बेहतर करें और जिस तरह हमारे महिला खिलाड़ी आगे आ रहे हैं आप लोग भी और कड़ी मेहनत करे और टीम में जगह बनाएं और अपने माता पिता जिला एवं राज्य का नाम रोशन करें ।वर्षों बाद झारखंड बिहार में यह पहला अवसर है कि एक साथ हमारे झारखंड से 07 पुरुष हॉकी खिलाड़ी कैंप में शामिल हुए हैं इस मिले अवसर का लाभ लें।खिलाड़ियों को विदा करने में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सहित कोषाध्यक्ष कमलेश्वर मांझी ,उपाध्यक्ष सह कैंप में सामिल असीम तिर्की की बड़ी बहन प्रतिमा तिर्की इत्यादि उपस्थित थे।
