परबा लमडेगा में ग्रामीणों को मनरेगा, राशन कार्ड, पेंशन सहित कई सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

जलडेगा:-प्रखण्ड के लमडेगा पंचायत अंतर्गत परबा लमडेगा गांव में सोमवार को लीड्स संस्था के तत्वाधान में “लिंकेज सेमिनार फॉर मनरेगा, फूड एंड सोशल सिक्योरिटी स्कीम, बैंक सपोट, जेएसएलपीएस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में लीड्स संस्था के परियोजना समन्वयक आलोक कुमार ने उपस्थित महिला एवं पुरुषों को मनरेगा अधिनियम 2005 की जानकारी देते हुए प्रखंड में चल रहे योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दिया। वहीं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत राशन कार्ड से वंचित ग्रामीणों को हरा राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को बताया गया। इस दौरान वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन से वंचित लोगों को प्रखंड कार्यालय में जाकर आवेदन जमा करने को कहा गया।

बैठक में उपस्थित समूह की दीदियों को बैंक लिंकेज की जानकारी देकर आजीविका वृद्धि हेतु कृषि एवं पशुपालन कार्य को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा बनाए जा रहे ई श्रम कार्ड की भी जानकारी दी गई। संस्था के समन्यवक ने बताया कि भविष्य में सरकारी लाभ लेने के लिए मजदूरों को श्रम विभाग में निबंधन कराना अनिवार्य है। वहीं कोरोना के तीसरी लहर के मद्देनजर ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की अपील की गई और टीका नहीं लेने वाले लोगों को जल्दी से टीका लगाने के लिए कहा गया।बैठक में संस्था के कार्यकर्ता जोसेफ लुगुन, कलिंद्र प्रधान, सहित गांव के ग्राम सभा अध्यक्ष, अर्जुन प्रधान, नारायण प्रधान, गणेश प्रधान सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment