पार्टी के नीति, सिद्धांतों की जानकारी देकर डिजिटल रूप से लोगों को बनाएं कांग्रेस का सदस्य: विधायक भूषण बाड़ा

पाकरटांड़:- प्रखंड के बाजार टांड़ में सोमवार को कांग्रेस पार्टी का डीजीटल सदस्‍यता अभियान की शुरुआत प्रखंड अध्‍यक्ष अजीत लकड़ा की अगुवाई में की गई। जहां मुख्‍य रुप से सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा भी उपस्थित थे। विधायक ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को जोर शोर के साथ डीजीटल सदस्‍यता अभियान में जुट जाने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सबसे मजबूत पार्टी बनाने में पार्टी के हर एक कार्यकर्ताओं का योगदान जरुरी है। कार्यकर्ता के दम पर ही कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतेगी। विधायक ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में बूथ स्तर पर लोगों को डिजिटल माध्यम से सदस्य बनाने का निर्देश दिया। बूथ स्तर पर नामित कार्यकर्ता लोगों से संपर्क अभियान चलाएं और उन्हें पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों की जानकारी देते हुए डिजिटल रूप से सदस्य बनाएं। कहा कि कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। महिलाएं भी बढ़ चढ़कर इसमें भाग लेकर कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी हमेशा शोषित व वंचित तबके के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत रही है।

कार्यक्रम को पार्टी जिलाध्‍यक्ष अनुप केसरी, विधायक प्रतिनिधि डीडी सिंह, कांग्रेस नेत्री जोसिमा खाखा और अजीत लकड़ा ने भी संबोधित किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, विधायक प्रतिनिधि प्रदीप केशरी, सिमडेगा विधानसभा युवा अध्यक्ष सोनल लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि माइकल खड़िया,विधायक प्रतिनिधि तिलका रमन भुनेश्वर राम, महामंत्री भूषण राम, पाकरटार प्रखण्ड प्रभारी बिरंजन बड़ा, प्रमुख सह 20 सूत्री अध्यक्ष ता‍रसिला खड़िया, पंचायत अध्यक्ष रजत लकड़ा, जॉन कुल्लू, निलेश एक्का, पानियेल लकड़ा,अमृत लाल कुल्लू, राजेश बड़ाइक, सुनील खाखा, समीर टेटे,टोबियाश मिंज, जोशैप बिलुंग,कृष्णा मांझी,देवेस्नान मांझी,राजू लोहरा, सन्मैत देवी,देवकी देवी,सुनीता बा,किरण टोप्पो,शीला देवी,नीला नाग, जॉनी,सागर,बन्नू,राहुल आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment