सिमडेगा के दिवंगत हॉकी खिलाड़ी आशीष डुंगडुंग के श्रद्धांजलि में एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा एक शोकसभा का आयोजन किया गया ।जिसमें जिला मुख्यालय के विभिन्न खेल सेंटर में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक बालिका हॉकी खिलाड़ी, हॉकी संघ के पदाधिकारी एवं हॉकी कोच शामिल हुए। स्वर्गीय आशीष डुंगडुंग के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।शोक सभा में हॉकी सिमडेगा के सोहन बड़ाइक, मनोज कोनबेगी,कमलेश माझी,हॉकी कोच प्रतिमा बरवा,सुनील तिर्की,पैंक्रासियूस टोप्पो,राहुल मिंज, आरती कुमारी सहित बालक ,बालिका आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा के खिलाड़ी उपस्थित थे।यह है की आशीष डुंगडुंग का कल इलाज के क्रम में निधन हो गया था।
