सिमडेगा आदिवासी हॉस्टल की छात्राओं ने अनावश्यक प्रवेश को लेकर दिया धरना

सिमडेगा:पार्वती शर्मा इंटर कॉलेज सिमड़ेगा के कैंपस स्थित तीनो आदिवासी हॉस्टल की लड़कियों ने हॉकी को माध्यम बनाकर हॉस्टल और कॉलेज कैंपस में प्रवेश करना बंद करो के नारे के साथ सैकडों लड़कियों ने अपना आवाज बुलंद किया। छात्राओ ने कहा कि हमें बार बार आयोजन कर परेशान किया जा रहा। पढ़ाई से लेकर हर चीज में हमे परेशानी हो रही। इंटक प्रदेश सचिव दिलीप ने लड़कियों को नैतिक समर्थन करते हुए कहा कि देश नारी सम्मान की बात करती है और यहाँ इतने हॉस्टल है जिसमे सैकड़ो लड़कियां रहती हैं। इनका रहन सहन ऐसा होता है कि इन्हें सुरक्षा की दृष्टि से हमेशा चारदीवारी दी जाती है लेकिन यह कैसा व्यवस्था जिला में बना हुआ है कि बार बार बच्चीयों की निजता पर आहात किया जा रहा।

दिलीप ने यह भी कहा आयोजन का सम्मान मैं भी करता हूँ। जिले में होना चाहिए लेकिन जिन्हें परेशानी हो रही उनकी भावनाओं को समझते हुए यह होना चाहिए।अलबर्ट एक्का स्टेडियम खाली है, जिसपर खेल कराया जा सकता है ।फिर क्यो हॉस्टल कैंपस में ही आयोजको को और प्रशासन को खेल आयोजन करना है। आज बचियों ने अपने दुख को नारे के स्वर में प्रशासन तक पहुँचाने का प्रयास किया है। इसपर प्रशासन को निर्णय कर नारी सम्मान को देखते हुए सही फैसला लेने की जरूरत है। या फिर हम स्टेट तक लेजाकर अपनी बातों को रखेंगे।

Related posts

Leave a Comment