सिमडेगा:- सिमडेगा की अलग-अलग क्षेत्रों में पारिवारिक विवाद के मामले में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पहला मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बनाबीरा लसिया गांव की है जहां की शांति देवी को अपने ही पुत्र ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी ।जिसके बाद उसके हाथ और पैर टूट गए इधर 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया है ।जहां पर उसकी इलाज चल रही है इधर घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस जांच कर रही है ।वही दूसरा मामला सिमडेगा शहरी क्षेत्र के सलडेगा पहानटोली की है जहां पर रामेश्वर साव की पत्नी सुनीता देवी के ऊपर उसकी अपनी बहू ने बाल्टी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया इधर घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद पुलिस घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।एवं जांच की जा रही है।
पारिवारिक विवाद में 2 लोग हुए गंभीर रूप से घायल
