बोलबा :– बोलबा प्रखण्ड मुख्यालय में के भाजपा कार्यालय में। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाया। इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर बोलबा मंडल अध्यक्ष श्री सुरजन बडाईक व मंडल कार्यसमिति द्वारा इनके तस्वीर पर मल्यार्पण व पुष्षांजलि किया गया । मौक पर इनके जीवनी के बारे मंडल अध्यक्ष द्वारा बताया गया ।

नारे लगाया गया ।इस मौके पर बोलबा मंडल में सामूहिक स्वच्छता पखवाडा अभियान बाजार से नीचे प्रखंड कार्यालय तक चलाया गया।सभी बूथ में कार्यकर्ता द्वारा इनका जन्म दिवस मनाया गया।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा गरीब असाय लोगों को खाद्म सामग्री बांटें।राशन बितरण दूकान में जाकर निरीक्षण करके गरीब कार्डधारीयों का राशन कटौती नहीं करने को डीलरों को कहा गया । मौके पर महामंत्री गौरी शंकर सिंह युवा मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार सिंह मुखिया विनोद बडाईक मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति कौशल्या देवी अनीता देवी के अलावे काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।