बानो एवं शठेठईटांगर में नेहरू युवा केंद्र द्वारा मनाया गया कौमी एकता दिवस

बानो:नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा द्वारा बानो प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बानो और ठेठेईटांगर प्रखंड में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कौमी एकता दिवस मनाया गया। बानो में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की वार्डेन जगरानी सुरीन द्वारा इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने बढ चढकर भाग लिया। बानो में सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता विषय पर निबंध प्रतियोगिता और ठेठेईटांगर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बानो में कार्यक्रम का आयोजन बानो प्रखंड की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक चंद्रकांता कुमारी, वहीं ठेठेईटांगर में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रोशन सुरीन और सरिता लुगुन के द्वारा किया गया। वार्डेन ने युवाओं को संबोधित करते हुए इंदिरा गांधी की जीवन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शकुंतला कुमारी, आभा होरो, प्रदीप कुमार सिंह, थिलुवन्ती कुमारी, महिमा लुगुन और रीना कुमारी उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment