अपने दामन पर लगे दाग को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री 1932 का शिफुगा लाये-शैलेन्द्र सिंह

लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं कार्यकर्ता-सुशील श्रीवास्तव

सिमडेगा-केरसई एवं कुरडेग मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक केरसई के किनकेल शक्तिकेन्द्र एवं कुरडेग के बड़कीबीयूरा शक्तिकेन्द्र में हुई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनकीलाल ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा जिला मंडल से लेकर बूथ तक अनेक कार्य संगठन मजबूती के लिए किए जा रहे हैं उस पर हमलोगों को कार्य करनी है।कुरडेग मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जागरूक रह कर बूथ स्तर तक लोगों को जागरूक करें क्योंकि केंद्र सरकार की अनेक योजना है। जिसका लाभ हम सभी ले रहे हैं पर लोगो को जानकारी नही है। उस जानकारी को प्रत्येक लाभार्थी को साझा करना है।बैठक को सम्बोधित करते हुए सिमडेगा जिला भाजपा संगठन प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में 573 मंडल हैं जिस पर भारतीय जनता पार्टी की संगठन की बैठक चल रही है।संगठन की जितने भी कार्य हैं अब वह बूथ पर फोकस करनी है, 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर अनेक लोक कल्याणकारी कार्य हुए हैं।जिसका लाभ आम लोगों को हुआ है। उसे बूथ स्तर तक जाकर लोगों को बतानी है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 135 करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी गयी। साथ ही 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया। वहीं साढ़े तीन वर्षों में राज्य सरकार सिर्फ लूट मचा रखी है एक भी विकास कार्य राज्य सरकार के नहीं चल रहे हैं चारों ओर लूट मची है।

केंद्रीय मंत्री के जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद पूरे विश्व मे भारत का मान बढ़ा है।कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में सब सारा विश्व वैश्विक मंदी से गुजर रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश लगातार आर्थिक रूप से विकास कर रहा है 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। चाहे वह मनरेगा हो या प्रधानमंत्री आवास या अन्य विकास योजनाएं सभी केंद्र की योजनाएं हैं।राज्य सरकार सिर्फ बाहरी भीतरी और नियोजन नीति के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रही है।

बैठक मैं पूर्व प्रत्याशी सह डाटा प्रबंधन के जिला संयोजक श्रद्धानंद बेसरा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को सरल एप डाउनलोड करा कर उसे कैसे संचालित करना है उस पर विस्तार पूर्वक बताया।बैठक को जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार एवं मनोज साय ने भी संबोधित किया।मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता, जिला मीडिया सह प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव, केरसई प्रखण्ड प्रमुख तरण भोय, उप प्रमुख अनिता देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचन्द्र साय,कुरडेग प्रखंड सांसद प्रतिनिधि उमेश जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष अनुज श्रीवास्तव, मंडल संयोजक सकल राम बड़ाईक,बुलेश्वर प्रसाद, दिनेश कुमार, गौतम कुमार, रविन्द्र बड़ाईक, सुधीर मांझी, देवनारायण देहरी,रामविलास राणा,प्रदीप कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद थे.

Related posts

Leave a Comment