कोलेबिरा में अलग अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग हुए घायल

कोलेबिरा:-थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग स्थानों में सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर कर दिया गया।पहली घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप एनएच 143 में घटी।जिसमें एक मोटरसाइकिल से धक्का लगने से नृपतिशरण सिंह बरसलोया निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे घटनास्थल से दो युवकों ने एक टेंपो के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया नृपतिशरण सिंह को सिर में काफी गंभीर चोट आई हैं। जिसका प्राथमिक उपचार डॉक्टर चंद्रकांति कांडी के द्वारा कर सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर कर दिया गया। इधर प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस वाहन के धक्का लगने से नृपतिशरण सिंह घायल हुए थे। उस वाहन का नंबर 5140 है जो टीवीएस हेवी ड्यूटी बताया जा रहा है जिसमें काफी संख्या में बर्तन लोड था।

वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत अघरमा पुल के समीप घटी,जहां मोटरसाइकिल से गिर कर दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान अजय सोरेंग और पितरूस सोरेग के रूप में हुई। दोनों गुमला जिले के कोब्जा, तेतर टोली, पोस्ट सुरसांग, थाना रायडीह के रहने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति अघरमा के महुआ टोली में बड़ा मेहमान जा रहे थे। इस क्रम में अघरमा पुल के समीप उन्होंने मोटरसाइकिल से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे दुर्घटना हुई। दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा लाया गया। इस दुर्घटना में अजय सोरेन का बाया हाथ टूट गया। दोनो घायलों का प्राथमिक इलाज कर उनको बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया गया।

Related posts

Leave a Comment