हेमन्त राज में झारखंड वासी असुरक्षित- लक्ष्मण बड़ाईक

यह टारगेट किलिंग है सरकार दोषी-दिपक पूरी

सिमडेगा- रांची भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंत्री चतुर साहू पर जानलेवा हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार हाय हाय हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के नारे लगाए।
मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की वर्तमान की गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राज में झारखंड वासी त्राहिमाम कर रहे हैं चाहे वह भाजपा कार्यकर्ता हो आम जनता हो व्यवसाई हो या महिला या छात्र अपने आप को कोई सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं साडे 3 वर्ष की गठबंधन सरकार में झारखंड में गुंडाराज कायम हो गया है मुख्यमंत्री को अविलंब अपने पद से इस्तीफा देकर झारखंड का भला करना चाहिए।


पुतला दहन कार्यक्रम में भाग लेते हुए जिला महामंत्री दीपक पुरी ने कहा की झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा कार्यकर्ताओं की टारगेट कर हत्या कर आ रही है चाहे वह पालकोट के सुमित केसरी हो यह रांची ओबीसी मोर्चा के मंत्री चतुर साहू इनके सहित और भी कार्यकर्ता हैं जो इस सरकार के कार्यकाल में हत्या हो चुकी है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं कि भाजपा कार्यकर्ताओं को चिन्हित करें इससे अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं और परिणाम भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है मुख्यमंत्री को यह समझना चाहिए कि आज उनकी सत्ता है कल भाजपा की सत्ता आएगी इसीलिए सत्ता का अहंकार नहीं करना चाहिए मौके ओबीसी मोचा जिला महामंत्री चंदन लाल जिला कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद पूर्व प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर अनुसूचित जाति महामंत्री राकेश रविकांत प्रधान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सावित्री देवी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष फूल सुंदरी देवी पिंकी प्रसाद सुरेंद्र प्रसाद संजय शर्मा उत्तम केरकेट्टा सतनारायण प्रसाद सुदर्शन सिंह रवि वर्मा वीरेंद्र पांडे जोगिंदर राम कृष्णा ठाकुर दीपक साहू नवल चौधरी आदि मौजूद रहे.

Related posts

Leave a Comment