महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है महागठबंधन की सरकार: विधायक भूषण बाड़ा

गोबरसिल्ली मैदान में महिला विकास मंडल का 18वां अधिवेशन सम्पन्न

सिमडेगा
गोबरसिल्ली मैदान में महिला विकास मंडल का 18वां अधिवेशन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। महिलाओं की आर्थिक सशक्तीकरण को लेकर काफी गंभीर है। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दे रही है। इसी कड़ी में आजीविका संवर्धन हुनर अभियान, फूलो- झानो आशीर्वाद अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, पलाश ब्रांड जैसी कई योजनाएं धरातल में उतारी गई है। महिलाएं जागरूक हो और योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताये रास्ते पर चलकर ही हम आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते हैं। इस कारण स्वदेशी अपनाना हम सभी का कर्तव्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए पलाश मार्ट योजना शुरू की गई है। विधायक ने कहा कि पलाश ब्रांड महिला दीदियों द्वारा उत्पादन किये गये उत्पाद को बेचने का काम कर रही है।

निश्चित ही महिलाओं के सशक्तीकरण में पलाश ब्रांड मील का पत्थर साबित होगा। कहा कि महागठबंधन सरकार के कार्यकाल में झारखंड में अब कोई भी महिला सड़क पर हड़िया- दारु बेचती नहीं दिखेगी। सड़क किनारे हड़िया दारू बिक्री करने वाली महिलाएं भी अब काफी कम दिखाई देती है। इसके लिए हमारी सरकार ने भी पहल किया है। हमारी सरकार जानती है कि कोई भी महिला हड़िया-दारु बनाने और बेचने का कार्य मजबूरी में ही करती है। हड़िया-दारु बनाने और बेचने वाली महिलाओं को अब आजीविका से जोड़कर तथा हर संभव मदद कर उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम सरकार कर रही है। इस निमित्त फूलो- झानो आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया है। ग्रामीण महिलाओं का काउंसेलिंग कर मुख्यधारा के आजीविका से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। चिह्नित महिलाओं को इच्छानुसार वैकल्पिक स्वरोजगार एवं आजीविका से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
महिलाओं का उमड़ा था हुजूम
मौके पर मंच संचालन
महिला विकास मंडल की अध्यक्षता सुसेना लकड़ा ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं का हुजूम उमड़ा था। कार्यक्रम में एसडीओ, एसडीपीओ,थाना प्रभारी पालकोट, विधायक प्रतिनिधि केशवार सिंह उपस्थित थे। इसके अलावे प्रखंड अध्यक्ष विकास गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि बसंत गुप्ता, संतोष गुप्ता,20 सूत्री अध्यक्ष विनय लकड़ा,संजय नागरची,सतनारायण केशरी, विजय ठाकुर,भुनेश्वर राम,मारवाड़ी सिंह,रोहित एक्का, मनु गुप्ता, संजय साहू, मुखिया कांति केरकेट्टा, मुखिया जशींता मिंज, मुखिया पूनम एक्का,मुखिया जुश्फिन टेटे, मुखिया सुषमा केरकेट्टा,मुखिया ज्योति लकड़ा,रोरम केरकेट्टा सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Related posts

Leave a Comment