जलडेगा में पुरुष हॉकी एवं महिला फुटबॉल महाकुंभ की हुई शुरुआत

जलडेगा: जलडेगा प्रखंड मुख्यालय में जलडेगा खेल समिति के द्वारा पुरुष हॉकी और महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की शुरुआत की गई जिसका उद्घाटन जलडेगा हाई स्कूल मैदान में किया गया उद्घाटन मैच जलडेगा और पतिआंबा के बीच हुआ जिसमे जलडेगा की टीम 2-1गोल मैच जीत कर दूसरे चक्र में प्रवेश किया।बताया गया कि पुरुष हॉकी में प्रथम स्थान प्राप्त टीम को Rs 31000/. द्वितीय को Rs 21000/.एवम तृतीय को Rs 11000/ रूपए नगद पुरुस्कार एवम महिला फुटबॉल में प्रथम स्थान प्राप्त टीम 15000/.द्वितीय को 10000/. तथा तृतीय को 5000/.नगद पुरुस्कार दिया जाएगा।खेल उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा कि सिमडेगा जिला के पश्चिमी भाग से तो कई अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हुई है लेकिन पूर्वी भाग से नही हुए ।

हम सभी को इसी तरह मिलकर कार्य करना है तब ही जाकर हम इस इलाके से भी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बना रहे है।प्रमुख जुसाप लुगुन ने कहा कि हॉकी सिमडेगा के सहयोग से मिलकर हमलोग जलडेगा से भी अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करना है पंचायत की मुखिया शिशिर डांग बोली की हमारे प्रखंड के खिलाड़ियों को भी हमलोग एक नई पहचान दिलाना है इसलिए लिए हमलोग ये खेल की शुरुवात की है।
मौके पर थाना प्रभारी जलडेगा हीरालाल महतो बैक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक शंखों तिर्की,कोनमेरला मुखिया अनिमा टोपनो,लमडेगा मुखिया बिपिन बार्डिंग,पतिआंबा मुखिया बिमला देवी, परवा मुखिया बिमला देवी ,कुटुगिया मुखिया जानकी देवी, हेमशरन सिंह,रामेश्वर सिंह,सुभाष साहू,एस्रामी टोपनो,जागेश्वर बिंझिया,इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment