सिमडेगा सेंट मेरीज इंटर काॅलेज में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सिमडेगा:सेंट मेरीज इंटर काॅलेज में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। महिलाओं के संघर्ष, योगदान को याद करने एवं सम्मान देने तथा स्री संघर्षो को आगे बढ़ाने को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. तथा हरेक वर्ष का एक विशेष थीम दिया जाता है जो इस वर्ष “समानता को अंगीकार” विषय पर ध्यान केंद्रित को लेकर है ताकि हम स्त्री-पुरुष के समानता पर आधारित समतामूलक समाज का निर्माण के लिए चर्चा कर सकें।छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला अधिकार कार्यकर्त्ता अगुस्टीना सोरेंग ने कहा कि पितृसत्तात्मक देश और समाज के बीच में महिला समानता एक वृहत और गंभीर मुद्दा है जो इस वर्ष का थीम है। उन्होंने कहा कि महिलाएं क्या सोचती हैं, क्या महसूस करती हैं और क्या चाहती हैं इसपर स्वयं स्पष्ट रुख , जानकारी और जागरुकता ही महिलाओं और लङकियों को आगे बढ़ने में मददगार हो सकता है। चूंकि संविधान ने , कानूनों ने, सरकार ने और प्रशासन सबने मौखिक बराबरी महिलाओं को दे रखा है पर व्यवस्थाओं, सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक ढाँचा के भीतर जो कुछ महिलाओं को बराबर नहीं मानता उन विचारधाराओं और कुरीतियों से सब महिलाओं को लङना जरुरी और हक लेने के लिए शिक्षा और एकजुटता जरुरी है।

हिन्दु, मुस्लिम, ईसाई, सिख,नौकरीपेशा, मजदूर, अमीर ,गरीब जैसे हरेक वर्गो की महिलाओं को एक होना आज की माँग है ताकि महिला हितों पर बात हो सके। कई नियम कानून पर उसका इस्तेमाल और उपयोग सीखना महिलाओं को सशक्त करेगा । नेतृत्व के लिए आगे आना और समाज में निहित कुरीतियों के लिए तैयार होना , साथ देना जैसे पहल ही सशक्त महिला समानता वाला समाज रचने में सहयोगी हो सकेंगे। मौके पर प्रधानाध्यापक फा. फ्रेडरिक ने भी शिक्षा और जागरुकता के लिए जिज्ञासु बनने का संदेश छात्राओं को दिया। इस अवसर पर अगुस्टीना ने स्कूल लाईब्रेरी के लिए संविधान की परिचय पुस्तिका भेंट किया एवं महिला शिक्षकों को भी संविधान की पुस्तिका भेंट कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।मौके पर मेरी भैलेट बाः, पूजा प्रसाद , शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित थीं।

Related posts

Leave a Comment