कोलेबिरा:- बुधवार को भाजपा मंडल कोलेबिरा के शक्ति केंद्र बरसलोया,लचरागढ़ एवं शाहपुर पंचायत में बूथ सशक्तिकरण के तहत बूथ में जाकर संपर्क अभियान चलाया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार ने कहा कि लोकसभा का चुनाव बहुत ही निकट है इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को मजबूती प्रदान करने के लिए जमीनी स्तर में काम करने की आवश्यकता है। सभी कार्यकर्ता इस कार्य को सुचारू रूप से करने के लिए तन मन से लग जाएं। मंडल के सभी विस्तारक अपने-अपने शक्ति केंद्र में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर शक्ति केंद्र को विस्तारित करने का कार्य करें ।प्रदेश द्वारा दिए गए बुथ सशक्तिकरण फार्मेट को सरल ऐप डाउनलोड कर कार्यकर्ताओ का डेटा भरना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य के लिए हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मेरा बुथ सबसे मजबूत के तर्ज पर कार्य करते हुए अपने-अपने बूथों को मजबूत बनाते हुए आने वाले आम चुनाव के लिए हम सभी मित्रों को तैयार रहने की आवश्यकता है और केंद्र में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः देश की सेवा करने के लिए उनके हाथों को मजबूत करना है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि मंडल चिंतामणि साहू,मंडल महामंत्री रोहित कुमार साहू,एसटी मोर्चा अध्यक्ष जलेश्वर बिल्हौर, जिला कार्यसमिति सदस्य रणधीर प्रसाद सिंह,शाहपुर पंचायत प्रभारी दीपक बड़ाईक,पंचायत विस्तार अखिलेश्वर सिंह मंडल मंत्री ब्राह्मणी देवी उपस्थित हुए।
