जिला स्तरीय सब जूनियर महिला एवम पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के हुआ चयन

ठेठईटांगर:हॉकी सिमडेगा के द्वारा मैट्रिक और इंटर परीक्षा के बाद जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय सब जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप  आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी विभिन्न प्रखंडों के स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रत्येक प्रखंडों में खुली चयन  ट्रायल कराकर टीम का गठन कर रहे हैं जिस प्रखंडों में पंचायतों की संख्या अधिक है उस  प्रखंडों को दो-तीन प्रभागो में बांटा गया है जिसके तहत सोमवार को ठेठाईटांगर प्रखंड के दक्षिणी भाग के लिए खिलाड़ियों का खुली चयन ट्रायल प्रतियोगिता सलगापोस खेल मैदान में आयोजित किया गया इस ट्रायल  में कोरोमीया, दुमकी और ताराबोगा  पंचायत के खिलाड़ी भाग लिए।आज के चयन ट्रायल से 25-25सदस्य बाली महिला और पुरुष एक एक टीम चयनित किए गए ।और यही चयनित खिलाड़ी हॉकी सिमडेगा  जिला स्तरीय सब जूनियर महिला और पुरुष हॉकी चैपमियनशिप में ठेठईटांगर प्रखंड द प्रभाग की टीम से भाग लेंगे यह चयन ट्रायल  में हॉकी सिमडेगा के  प्रतिमा तिर्की,करिश्मा परवार  ,विजय तिर्की  की देखरेख में  स्थानीय लोगों के सहयोग से संपन्न हुआ।

Related posts

Leave a Comment