शहादत दिवस पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद बख्तर साय एवं मुंडल सिंह

बानो  -बानो प्रखंड के केबेटांग स्थित शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह चौक में स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह का शहादत दिवस मनाया गया ! मौके पर वीर शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह के जीवनी के बारे में  बताया गया और साथ ही उनकी जीवनी के बारे में बताया और उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही गई !दोनो स्वतंत्रा सेनानी अंग्रेजों के खिलाफ जम के मुकाबला किए और शाहिद हो गए। इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रंधांजली दिया गया। इससे पूर्व गांव के पाहन व पुजार ने ग्राम देवता की पूजा और शहीदों को नमन किया गया। मौके पर हिरेश सिंह महेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment