भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी स्थापना दिवस,घरों पर लगाये झंडा

सिमडेगा:भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 43 में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया सभी 14 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आवास पर चौक चौराहों पर पार्टी के झंडे लगाए एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन सुना।मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा के विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने पर हम सबों को गर्व होना चाहिए भारतीय जनता पार्टी के गठन का उद्देश्य ही है की अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे।कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा की उन सभी कार्यकर्ताओं को नमन जिनके अथक प्रयास और खून पसीने की मेहनत से भारतीय जनता पार्टी खड़ी हुई और आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है हम सबों को भारत को विश्व के मानचित्र पर ऊंचा रखने के उद्देश्य कार्य करनी चाहिए और पार्टी संगठन को मजबूत करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कुरडेग स्थित अपने आवास पर भाजपा ध्वज का झंडा तोलन का कार्यकर्ताओं के संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन सुना एवं कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा की हम सबों को गर्व होने के साथ-साथ एक जिम्मेवारी भी है कि हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े राजनीतिक दल बनने में आप जैसे सभी कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम एवं मेहनत से आज हम इस मुकाम पर हैं।

Related posts

Leave a Comment