शिक्षा मंत्री के निधन पर शिक्षक संघ एवं झामुमो सिमडेगा ने दी श्रद्धाजंलि

सिमडेगा:अल्बर्ट एक्का स्टेडियम सिमडेगा में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सिमडेगा के तत्वाधान में झारखंड के शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो  के आकस्मिक निधन होने के कारण शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा  ने उपस्थित शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों को संबोधन करते हुए कहा की इनका आकस्मिक निधन होना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कांडुलना ने भी संबोधन करते हुए कहा कि आकस्मिक निधन होने पर झारखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है जिनके कमी आने वाले कई वर्षों तक खलेगी। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हैं दो मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात  पुष्पांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव सफीक खान ,जिला कोषाध्यक्ष नुवास केरकेट्टा, जिला सह सचिव सिकंदर बरवा, नगर उपाध्यक्ष  मोहम्मद सिकंदर ,सुनील सुरीन, एमएल समद, देवेंद्र प्रसाद तिवारी,  सलीम तिर्की,ज्योति सोरेंग,विनय शंकर नंद, दिलीप प्रसाद ,नागेश्वर होता ,मृगेंद्र कुमार, सतीश कुमार, सुनील कुमार, लक्ष्मण साहू, आमोद रंजन ,नौशाद परवेज, उपेंद्र कुमार ललित कुमार ,अमर कुमार सिंह, मनीष केसरी, संजय चौरसिया, प्रसाद जनक प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment