सिमडेगा:सिमडेगा जिला पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष विष्णु साहु के आह्वान पर आगामी 25 मई 2023 की संध्या बानो प्रखंड मुख्यालय एवं केरसई प्रखंड मुख्यालय सहित सिमडेगा जिला मुख्यालय में प्रिंस चौक से नीचे बाजार पेट्रोल पंप तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा एवं महावीर चौक सिमडेगा में जन सभा को संबोधित किया जाएगा साथ ही 25 मई की मध्य रात्रि से 26 मई 2023 की मध्य रात्रि तक सम्पूर्ण सिमडेगा जिला बन्द रहेगा बताया गया कि आवश्यक सेवाओं यथा दूध, अखबार एवं सभी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं को बन्द से मुक्त रखा जाएगा।राज्य सरकार द्वारा झारखंड के सात जिलों यथा सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, चाईबासा, लातेहार एवं दुमका में सरकारी नौकरी में पिछड़ी जाति के लिए आरक्षण शून्य किए जाने के विरोध में केन्द्रीय पिछड़ी जाति संघर्ष समिति द्वारा उपरोक्त सातों जिलों में आगामी 25 मई 2023 की संध्या मशाल जुलूस निकाला जाएगा एवं 25 मई रात्रि 12बजे से 26 मई 2023 रात्रि 12 बजे तक उपरोक्त सातों जिले में बन्द का आह्वान किया गया है।इस संबंध में आवश्यक रणनीति तैयार करने के लिए रविवार 21 मई 2023 को ढेबरग्राम स्थित तेली छात्रावास में दिन के 11 बजे से सिमडेगा जिला पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की आवश्यक बैठक होगी जिसमें समिति के सभी पदधारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
