झारखंड पार्टी की ओर से कचहरी समीप जनसमस्याओं को लेकर संकेतिक दिया धरना

सिमडेगा में व्याप्त समस्याओं को लेकर झारखंड पार्टी करेगी जन आंदोलन:एनोस एक्का

सिमडेगा: सिमडेगा कचहरी के समीप झारखंड पार्टी की ओर से सिमडेगा जिले में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एनोस एक्का, केंद्रीय प्रधान महासचिव अशोक भगत, झापा युवा जिला अध्यक्ष सन्देश एक्का, केंद्रीय समिति सदस्य बिरसा मांझी सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि सिमडेगा जिला अब लूट का चरागाह बन गया है यहां पर जन समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है यहां पर सिर्फ अधिकारी खानापूर्ति कर रहे हैं जिसके कारण सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं जिसकी आवश्यकता है वह मिल नहीं पा रही। आज क्षेत्र में बिजली पानी सड़क आवाज हाथी की समस्या सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार की समस्या क्षेत्र में बालू नहीं मिलने के कारण लोगों में बड़ी परेशानी सहित कई ऐसे मामले जो जिले के लोगों से छुपी हुई नहीं है। 15 सालों तक जनता से मैं दूर रहा और जब मैं इस क्षेत्र में जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहा था तो इन समस्याओं को मैंने प्राथमिकता के तौर पर दूर करने का प्रयास किया। आज एक बार फिर से मौका मिला है तो मैं क्षेत्र में फिर से वही समय लौटना चाहता हूं ।और लोगों की समस्याओं दूर करने के लिए झारखंड पार्टी में लगातार पूरे परिवार मिलकर कार्य कर रहे है। आज भले मैं बाद में ना रहूं लेकिन समस्याओं को उसी स्तर पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा अगर समस्या समय रहते दूर नहीं होगी झारखंड पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करते हुए लोगों को उनकी अधिकार दिलाएगी। अब वक्त आ गया है कि जन आंदोलन करते हुए लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाए। उन सभी लोगों को झारखंड पार्टी के साथ देने की बात कही ताकि बिजली पानी सड़क सहित सभी प्रकार के समस्याओं को दूर किया जा सके। इधर इस मौके पर झारखंड पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष अध्यक्ष सहित कई लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

Related posts

Leave a Comment