परिवार को भी स्वर्ग बना सकती हैं महिलाएं: विधायक भूषण बाड़ा

सिमडेगा:जीईएल चर्च कोचेडेगा बम्हनीनटोली मंडली में जीईएल चर्च बुधराटोली पेरिस का छठवां वार्षिक महिला सम्मेलन कार्यक्रम का समापन हुआ। दो दिनों से चल रहे अधिवेशन के अंतिम दिन काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।कार्यक्रम में विधायक भूषण भी शामिल हुए। विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि महिलाएं अगर चाह ले तो परिवार को स्वर्ग बना सकती है। महिलाओं के बिना समाज में बदलाव संभव नहीं है। पढ़ी-लिखी महिलाएं समाज को नई दिशा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका को ध्यान में रखते हुए इस तरह का कार्यक्रम महत्वपर्ण है। उन्होंनें कहा कि इस तरह का आयोजन महिलाओं को एकजूट करने के लिए भी कारगर सिद्ध होता है। कार्यक्रम में अलग अलग स्थानों से महिलाएं पहुंचती है। साथ ही अपने क्षेत्र की अच्छाईयों एवं बुराईयों को एक दूसरे के साथ साझा करती है। विधायक ने कहा कि महिलाओं को सशक्तिरण बनाने की दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। झारखंड सरकार ने महिलाओं को अधिकार दिलाने के साथ साथ उनके स्वावलंबन की नीति अपनाई है।

महिलाओं के सहयोग के बिना परिवार व समाज की तरक्की असंभव: जोसिमा खाखा

जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि महिलाओं के सहयोग के बिना कोई परिवार या समाज तरक्की नहीं कर सकता है। आज लोगों में सहनशीलता की कमी है। सहनशीलता के आभाव में आज वैवाहिक संबंध और परिवार टूट रहे हैं। मौके पर पादरी निरल बाबा, पादरी सुभाष लुगुन, पादरी सुरसेन केरकेट्टा, पादरी अनमोल तोपनो, प्रचारक एम डांग, प्रचारक सूजन जोजो, प्रचारक नितिरण बुढ़, प्रचारक जोहान डुंगडुंग, प्रचारक लोटेन डुंगडुंग, प्रचारक निस्तोर लुगुन, कांग्रेस नेता जोनसन मिंज, शिशिर मिंज, अजीत लकड़ा, सोनल लकड़ा,प्रतिमा कुजूर, इंदु रानी, आश्रिता केरकेट्टा, शोभा बिनिता मिंज, अर्श्यालनी कांडूना,मनोनित डांग,प्रेमिका डुंगडुंग, आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment