सेमरबेड़ा मण्डली में 70वां वार्षिक बाइबल क्लास सह सम्मेलन का आयोजन, उमड़े मसीही धर्मावलम्बी*

सिमडेगा’नॉर्थ वेस्टन जीईएल चर्च किनकेल पेरिस के सेमरबेड़ा मण्डली में 70 वां वार्षिक बाइबल क्लास सह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा व जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि बाइबिल के अनमोल वचनों ने दुनिया के प्रसिद्ध लोगों को प्रभावित किया है। प्रभु में विश्वास करना बाइबल में विश्वास करना है। उन्होंने कहा कि हम प्रभु में विश्वास करते हैं, इसीलिए हमें सदा बाइबल के अनुसार कार्य करना चाहिए। हमें बाइबल के वचनों का पालन करना चाहिए। बाइबल ईसाई धर्म का मूलभूत सिद्धांत है, हमारे विश्वास की नींव है। बाइबल को त्यागना प्रभु में अविश्वास करने के समान है। विधायक ने कहा कि मसीह समाज शिक्षा का उजियारा फैलाए। समाज के बच्चे गुणवत्तापरक शिक्षा ग्रहण कर देश की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाएं। मौके पर किनकेल पेरिस चेयरमैन रेभ. सूरजमनी केरकेट्टा,प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खलखो,20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल,20 सूत्री अध्यक्ष वाल्टर टोप्पो,उपाध्यक्ष अजीत लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का, विधायक प्रतिनिधि गुड्डू खान,पंचायत अध्यक्ष संदीप लकड़ा,युवा उपाध्यक्ष संदीप नायक, अगाथा तिर्की,राशेल लकड़ा,अनिता रानी टोप्पो,नीरज टोप्पो,समीम अंसारी,प्रा बिपिन मिंज,प्रा दाऊद मिंज,प्रा विजय कुमार तिर्की,ज्योति टोप्पो,एमानुवेल मिंज, अमरूस बड़ा,दिशमफोर खलखो,प्रमोद किंडो,ओलशन तिर्की, पतरस लकड़ा, मोजेस टोप्पो,कवित टोप्पो, इमान एक्का,सुवासिनी कुजूर, वरदान मिंज,अजयदान कुजूर,आदि भारी संख्या में मसीही विश्वासी और युवा युवती मौजूद थे।जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि बाइबल क्लास का आयोजन सराहनीय पहल है। बाइबल पढ़ने की आदत बनाएं और उसमें दिए वचनों को अपने जीवन मे आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है। उच्च शिक्षा ग्रहण करने से आप सभी युवा देश की सेवा कर सकते हैं। देश के विकास में अपना योगदान भी दे सकते हैं। उन्होंने प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश भी दिया।